Wednesday, February 11, 2026
HomeCurrent NewsWeather News: दिल्ली, यूपी समेत कई राज्यों में बढ़ेगा तापमान, 10 से...

Weather News: दिल्ली, यूपी समेत कई राज्यों में बढ़ेगा तापमान, 10 से 13 मार्च के बीच यूपी के बारिश के आसार  

उत्तर भारत के कई राज्यों में आज से मौसम ने करवट लेना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग की माने तो आज से दिल्ली, यूपी समेत कई राज्यों में मौसम में तापमान बढ़ेगा साथ ही मुंबई और गुजरात में गर्मी परेशान करेगी। एक रिपोर्ट के मुताबिक, आज से एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस उत्तर भारत की पहाड़ियों पर सक्रिय होगा जिससे दिल्ली की हवाओं की दिशा बदलेगी। मार्च का महीना शुरू होते ही उत्तर भारत के मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच सकता है। वहीं रात के तापमान में भी हल्की बढ़त दर्ज की जा रही है, जिससे ठंड का असर अब लगभग खत्म हो चुका है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस बार गर्मी समय से पहले दस्तक दे सकती है। दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में तेज धूप और हल्की उमस का अनुभव होने लगा है।

10 से 13 मार्च: उत्तर प्रदेश में बारिश के आसार

मौसम विभाग ने 10 से 13 मार्च के बीच उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण यह स्थिति बन रही है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों जैसे गोरखपुर, वाराणसी, प्रयागराज और लखनऊ में बारिश होने की संभावना अधिक है। इसके साथ ही कुछ क्षेत्रों में आंधी और गर्जन भी हो सकते हैं। इस दौरान तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है, जिससे लोगों को कुछ राहत मिल सकती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments