HomeBreaking Newsहरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र का दूसरा दिन आज, कई अहम मुद्दों...

हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र का दूसरा दिन आज, कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही सोमवार दोपहर 2 बजे शुरू होगी। आज सदन में विधायी कामकाज के साथ कई अहम मुद्दों पर सरकार और विपक्ष के बीच तीखी बहस होने के आसार हैं। शून्यकाल और प्रश्नकाल के अलावा कई महत्वपूर्ण विधेयक और प्रस्ताव सदन में रखे जाएंगे।

HKRN को लेकर विपक्ष सरकार को घेरेगा

सदन में आज सबसे ज्यादा हंगामा हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) के जरिए होने वाली भर्तियों को लेकर होने की संभावना है। विपक्षी विधायकों ने ठेका भर्तियों में अनियमितताओं और पारदर्शिता की कमी का मुद्दा उठाने की तैयारी की है। कांग्रेस विधायक भारत भूषण बत्रा, आफताब अहमद, गीता भुक्कल और अशोक अरोड़ा समेत 17 विधायकों ने इस संबंध में ध्यानाकर्षण सूचना दी है। वहीं विधायक आदित्य सुरजेवाला ने भी HKRN की भर्तियों को लेकर स्पष्टीकरण मांगने के लिए नोटिस दिया है। विपक्ष इस मुद्दे पर सरकार से जवाब मांग सकता है।

सदन में पेश होंगे अहम विधेयक

मानसून सत्र के दूसरे दिन कई महत्वपूर्ण विधायी कामकाज भी प्रस्तावित हैं। सदन में ‘हरियाणा बाबा श्री खाटू श्याम चुलकाना धाम श्राइन बिल, 2026’ को विचार और पारित करने के लिए पेश किया जाएगा। इसके अलावा केंद्र के वॉटर प्रिवेंशन एंड कंट्रोल ऑफ पोल्यूशन अमेंडमेंट एक्ट, 2024 को अपनाने के संबंध में विधानसभा में आधिकारिक प्रस्ताव भी लाया जाएगा। इसका उद्देश्य छोटी प्रकृति की गलतियों को अपराध की श्रेणी से बाहर करना बताया गया है।

Read More

दिल्ली और महाराष्ट्र में SIR का ड्राफ्ट आज होगा जारी, बाहर हो सकते हैं कई नाम…

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

2 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments