HomeBreaking News1 सितंबर से बदलेंगे कई नियम, दूथ से लेकर LPG गैस तक...

1 सितंबर से बदलेंगे कई नियम, दूथ से लेकर LPG गैस तक क्या-क्या होगा बदलाव

हर महीने की पहली तारीख के साथ कई वित्तीय और रोजमर्रा से जुड़े नियमों में बदलाव होते हैं। अब सितंबर की शुरुआत भी कुछ अहम बदलावों के साथ होने जा रही है। 1 सितंबर 2026 से बोर्डिंग पास, मुंबई में दूध की कीमत और पेट्रोल-डीजल व LPG की कीमतों से जुड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। वहीं ITR की डेडलाइन भी 31 अगस्त को खत्म हो रही है। ऐसे में इन बदलावों के बारे में जानना आपके लिए जरूरी है।

अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए बोर्डिंग पास का नियम बदलेगा

1 सितंबर 2026 से भारत से अंतरराष्ट्रीय यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए इमिग्रेशन प्रक्रिया में बदलाव होगा। इमिग्रेशन काउंटर पर बोर्डिंग पास पर स्टांप लगवाने की जरूरत नहीं होगी। यात्री अपने मोबाइल पर इलेक्ट्रॉनिक बोर्डिंग पास दिखा सकेंगे। इसके अलावा प्रिंटेड बोर्डिंग पास का विकल्प भी उपलब्ध रहेगा। इससे एयरपोर्ट पर यात्रियों की डिपार्चर प्रक्रिया आसान होने की उम्मीद है।

मुंबई में महंगा होगा दूध

अगर आप मुंबई में रहते हैं तो 1 सितंबर से दूध की कीमत में बढ़ोतरी का असर पड़ सकता है। मुंबई मिल्क प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन ने डेयरी फार्म से सप्लाई होने वाले भैंस के ताजा दूध की थोक कीमत 93 रुपये से बढ़ाकर 102 रुपये प्रति लीटर कर दी है। नई थोक कीमत 28 फरवरी 2027 तक लागू रहने की बात कही गई है। हालांकि, यह थोक कीमत में बढ़ोतरी है, इसलिए खुदरा बाजार में ग्राहकों के लिए दूध की कीमत सीधे 9 रुपये प्रति लीटर बढ़े, यह जरूरी नहीं है।

ITR की डेडलाइन आज खत्म

इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने वाले टैक्सपेयर्स के लिए 31 अगस्त 2026 महत्वपूर्ण तारीख है। जिन करदाताओं की बिजनेस या प्रोफेशन से आय है और जिनके खातों का ऑडिट जरूरी नहीं है, उनके लिए Assessment Year 2026-27 का ITR दाखिल करने की अंतिम तारीख 31 अगस्त है। यह डेडलाइन मुख्य रूप से पात्र टैक्सपेयर्स के ITR-3 और ITR-4 से संबंधित है। अगर पात्र टैक्सपेयर समयसीमा तक रिटर्न दाखिल नहीं कर पाता है तो बाद में बिलेटेड ITR दाखिल किया जा सकता है। हालांकि, इस पर लागू लेट फाइलिंग के नियम और शुल्क का ध्यान रखना होगा।

LPG e-KYC को लेकर भी जरूरी अपडेट

LPG उपभोक्ताओं के लिए 31 अगस्त तक e-KYC कराने की समयसीमा बताई गई है। जिन उपभोक्ताओं ने अब तक e-KYC नहीं कराया है, उन्हें आगे गैस सिलिंडर की सुविधा या सब्सिडी से जुड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

Read More

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर CM योगी का बड़ा संदेश, बोले – ‘हर वर्ग के साथ खड़े रहे भगवान कृष्ण’

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments