HomeBreaking Newsशामली पहुंचे जयंत चौधरी, अंकित के परिजनों से की मुलाकात, बोले- 'दो...

शामली पहुंचे जयंत चौधरी, अंकित के परिजनों से की मुलाकात, बोले- ‘दो हत्यारे ढेर, बाकियों पर भी होगी सख्त कार्रवाई’

राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी सोमवार को शामली के बंतीखेड़ा गांव पहुंचे। उन्होंने यहां दिवंगत अंकित बालियान(Ankit Baliyan) के पिता सतबीर फौजी और बाकि परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान जयंत चौधरी ने परिवार को ढांढस बंधाया और कहा कि दुख की इस मुश्किल घड़ी में सरकार और पार्टी पूरी तरह उनके साथ खड़ी है।

परिजनों से बातचीत के दौरान जयंत चौधरी ने कहा कि अंकित एक बेहतरीन कलाकार था और उसकी बहुत ही सुनियोजित तरीके से हत्या की गई है। उन्होंने बताया कि इस दर्दनाक घटना को लेकर उनकी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी विस्तार से बातचीत हुई थी और मुख्यमंत्री पहले दिन से ही इस मामले में बेहद गंभीर रुख अपनाए हुए हैं।

दो हत्यारे ढेर

जयंत चौधरी ने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी कि इस वारदात में शामिल किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने मीडिया और परिजनों से बात करते हुए कहा कि पुलिस कार्रवाई में आज दो हत्यारों को मार गिराया गया है जबकि अन्य बचे हुए आरोपियों और इस साजिश में शामिल लोगों को भी जल्द कानून के कटघरे में लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में पुलिस को अपना काम करने की पूरी स्वतंत्रता दी गई है।

न्याय की लड़ाई में परिवार अकेला नहीं

रालोद सुप्रीमो ने भरोसा दिलाया कि जिला प्रशासन और पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है ताकि जल्द से जल्द सभी दोषियों तक पहुंचा जा सके। उन्होंने कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था तभी मजबूत बनी रह सकती है जब लोगों का सिस्टम पर पूरा भरोसा कायम रहे। अंत में उन्होंने परिजनों को आश्वासन दिया कि न्याय की इस लड़ाई में पीड़ित परिवार को किसी भी स्तर पर अकेला नहीं छोड़ा जाएगा और उन्हें पूरा न्याय दिलाया जाएगा।

यह भी पढ़ें : हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र का दूसरा दिन आज, कई अहम मुद्दों पर…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments