July 1 New Rules: आज से जुलाई का महीना शुरू हो गया है। आज 1 जुलाई से देशभर में कई बड़े नियम लागू हो गए हैं, जिनका सीधा असर आम लोगों की जेब और महीने के बजट पर पड़ेगा। नए महीने की शुरुआत होने के साथ ही LPG सिलेंडर, आधार कार्ड, पासपोर्ट, वाहन और क्रेडिट कार्ड से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव किया गया है। इन बदलावों की जानकारी होना देश के हर नागरिक के लिए जरूरी है, क्योंकि इनमें से कई बदलाव सीधे रोजाना के खर्चों से जुड़े हुए हैं।
कमर्शियल LPG सिलेंडर हुआ सस्ता
महीने के पहले दिन कारोबारियों और व्यावसायिक उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिली है। सरकार ने 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में ₹183.50 की कटौती की है। इसके बाद इसकी कीमत ₹3,113.50 से घटकर ₹2,930 हो गई है। हालांकि, 14.2 किलो वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है और यह पहले की तरह पुराने रेट पर ही लोगों को मिलेगा।
आधार कार्ड में ईमेल अपडेट अब फ्री
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने आधार कार्ड धारकों को बड़ी राहत दी है। अब 1 जुलाई से 31 दिसंबर तक आधार कार्ड में ईमेल आईडी अपडेट या लिंक कराने की सुविधा पूरी तरह फ्री रहेगी। इससे पहले इस सेवा के लिए 75 रुपए देना पड़ता था। इस फैसले से लाखों आधार धारकों को फायदा मिलेगा।
पासपोर्ट बनवाना अब पड़ेगा महंगा
अगर आप नया पासपोर्ट बनवाने की योजना बना रहे हैं तो अब पहले के मुकाबले ज्यादा पैसा खर्च करना होगा। सरकार ने 1 जुलाई से पासपोर्ट फीस बढ़ा दी है। सामान्य पासपोर्ट के लिए अब 2,500 रुपए फीस देनी होगी, जबकि पहले इसकी फीस 1,500 रुपए थी। वहीं, तुरंत पासपोर्ट बनवाने वालों को अब 5,000 रुपए चुकाने होंगे। पहले इसकी फीस 3,500 रुपए थी।
कार और बाइक खरीदने वालों पर बढ़ा बोझ
1 जुलाई से कई प्रमुख वाहन कंपनियों ने अपनी गाड़ियों की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। टाटा मोटर्स ने पैसेंजर व्हीकल्स (PV) की कीमतों में 1.5% और कमर्शियल व्हीकल्स (CV) की कीमतों में 2.5% तक इजाफा किया है। वहीं, किआ और बीएमडब्ल्यू (BMW) की कारें 2% तक महंगी हो गई हैं, जबकि एमजी मोटर्स ने अपनी गाड़ियों की कीमतों में 3% तक की बढ़ोतरी की है।
SBI क्रेडिट कार्ड के नियमों में बदलाव
SBI कार्ड ने अपने कुछ चुनिंदा फोनपे एसबीआई क्रेडिट कार्ड के रिवॉर्ड पॉइंट्स से जुड़े नियमों में बदलाव किया है। नए नियमों के तहत कई लिमिट्स लागू की गई हैं और कुछ खास तरह के ट्रांजैक्शंस पर अब ग्राहकों को रिवॉर्ड पॉइंट्स का फायदा नहीं मिलेगा।
HDFC रेगलिया गोल्ड कार्ड पर नई शर्तें लागू
HDFC बैंक ने अपने रेगलिया गोल्ड क्रेडिट कार्ड के एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस नियमों में भी बदलाव किया है। अब कार्डधारक हर तिमाही में ज्यादातर तीन बार मुफ्त घरेलू एयरपोर्ट लाउंज सुविधा का फायदा उठा सकेंगे। हालांकि, यह सुविधा तभी मिलेगी जब ग्राहक ने पिछली तिमाही में अपने कार्ड से कम से कम 60,000 रुपए खर्च किएं हो।
Read More:
‘मुझे सिर्फ ग्लैमर तक सीमित कर दिया गया’, जीनत अमान ने बयां किया इंडस्ट्री का दर्द

