Punjab : नशा तस्करी के खिलाफ अभियान तेज, 584 ठिकानों पर छापेमारी, 12.3 Kg हेरोइन और 321 नशीली गोलियां जब्त
पंजाब पुलिस ने संगठित अपराध और नशा तस्करी के खिलाफ अभियान तेज करते हुए बड़ी कार्रवाई की है। ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस ने राज्य के विभिन्न जिलों में 584 स्थानों पर दबिश देकर 180 आरोपियों को गिरफ्तार किया।
पंजाब पुलिस ने संगठित अपराध और नशा तस्करी के खिलाफ अभियान तेज करते हुए बड़ी कार्रवाई की है। ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस ने राज्य के विभिन्न जिलों में 584 स्थानों पर दबिश देकर 180 आरोपियों को गिरफ्तार किया। वहीं युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान के तहत भी नशा तस्करों पर शिकंजा कसा गया है।
एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स के साथ संयुक्त अभियान
पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि सभी जिलों की पुलिस टीमें एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) पंजाब के समन्वय से लगातार विशेष अभियान चला रही हैं। अभियान के 19वें दिन की गई कार्रवाई में 180 लोगों को गिरफ्तार किया गया और उनके कब्जे से दो हथियार भी बरामद किए गए।
5,290 तक पहुंची कुल गिरफ्तारियां
डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि 'ऑपरेशन प्रहार' शुरू होने के बाद से अब तक कुल 5,290 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस का कहना है कि यह अभियान गैंगस्टरों के नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के लिए लगातार जारी रहेगा।
नशा तस्करों पर सख्त कार्रवाई जारी
'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान के तहत शनिवार को पुलिस ने नशा तस्करी में शामिल 95 आरोपियों को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई राज्य के अलग-अलग इलाकों में की गई।
12.3 किलोग्राम हेरोइन जब्त
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार नशा तस्करों के कब्जे से 12.3 किलोग्राम हेरोइन, 160 किलोग्राम पोस्त के छिलके, 321 नशीली गोलियां और कैप्सूल बरामद किए गए हैं। इसके अलावा 2,640 रुपये की ड्रग मनी भी जब्त की गई है।
अपराध और नशे के खिलाफ अभियान रहेगा जारी
पंजाब पुलिस ने साफ किया है कि राज्य को अपराध और नशा मुक्त बनाने के लिए ऐसे विशेष अभियान आगे भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहेंगे। पुलिस प्रशासन का कहना है कि किसी भी कीमत पर अपराधियों और नशा माफिया को बख्शा नहीं जाएगा।
What's Your Reaction?