HomeBreaking Newsहाथ में तलवार, कदमों में तूफानी रफ्तार! अक्षय कुमार की दमदार परफॉर्मेंस...

हाथ में तलवार, कदमों में तूफानी रफ्तार! अक्षय कुमार की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार(Akshay Kumar) एक बार फिर अपने शानदार अंदाज को लेकर चर्चा में हैं। 21 नवंबर को मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया पर आयोजित ग्लोबल पीस ऑनर्स 2026 में उन्होंने ऐसा प्रदर्शन किया जिसने वहां मौजूद दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। इस खास मौके पर अक्षय कुमार ने आग से जुड़े स्टंट और तलवार के साथ अपनी दमदार प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के कई वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं जिन्हें लोग काफी पसंद कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में अक्षय कुमार अलग अंदाज में दिखाई दे रहे हैं।

उन्होंने काले रंग की टी-शर्ट के साथ कैमोफ्लाज प्रिंट वाली पैंट पहनी हुई थी। इसके अलावा भूरे रंग की बेल्ट और क्रॉस-बॉडी स्ट्रैप उनके लुक को खास बना रहे थे। सिर पर चमकीले नारंगी रंग का कपड़ा बांधे अक्षय ने मंच पर अपनी प्रस्तुति दी।इस दौरान उनके सिर के ऊपर आग से जुड़ा एक लंबा प्रॉप नजर आया। वहीं, आसपास मौजूद कलाकार डांस करते दिखाई दिए। लाल रंग की सजावट, रोशनी और आग की लपटों ने पूरे मंच के माहौल को और भी आकर्षक बना दिया।

तलवार के साथ दिखाई बहादुरी और जोश

अक्षय कुमार की प्रस्तुति का सबसे खास हिस्सा उनका तलवार वाला प्रदर्शन रहा। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने आग की लपटों के बीच तलवारबाजी के अंदाज में परफॉर्म किया। इस दौरान बैकग्राउंड में देशभक्ति से भरपूर गाना ‘तेरी मिट्टी’ बज रहा था।

इस प्रस्तुति ने दर्शकों के सामने साहस और देश के लिए समर्पण का भाव पेश किया। ग्लोबल पीस ऑनर्स का यह आयोजन आतंकवाद के खिलाफ बहादुरी दिखाने वाले सुरक्षाकर्मियों और इससे प्रभावित लोगों को सम्मान देने के उद्देश्य से जुड़ा था। ऐसे में अक्षय की प्रस्तुति ने कार्यक्रम के संदेश को भी मजबूती दी।

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो

अक्षय कुमार की परफॉर्मेंस के वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर उनकी खूब चर्चा हो रही है। उनके एक्शन और स्टंट वाले अंदाज को देखकर प्रशंसक उनकी तारीफ कर रहे हैं। वहीं, इसी कार्यक्रम में अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने गणेश वंदना पर शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों का दिल जीता।

यह पहला मौका नहीं है जब अक्षय कुमार ने लाइव मंच पर आग से जुड़े स्टंट दिखाए हों। वह पहले भी अपने एक्शन और साहसिक प्रदर्शन से लोगों को प्रभावित कर चुके हैं। एक बार फिर उनकी इस प्रस्तुति ने साबित कर दिया कि वह मंच पर भी अपने अलग अंदाज से दर्शकों का मनोरंजन करना जानते हैं।

यह भी पढ़ें : एक हफ्ते में 10% टूट गया सोना, 8 महीने की सबसे बड़ी गिरावट…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments