HomeBreaking Newsतमिलनाडु के नागरकोइल रेलवे स्टेशन पर महिला से दुष्कर्म के बाद हत्या,...

तमिलनाडु के नागरकोइल रेलवे स्टेशन पर महिला से दुष्कर्म के बाद हत्या, आरोपी हुआ गिरफ्तार

तमिलनाडु के कन्याकुमारी जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। नागरकोइल रेलवे स्टेशन पर खड़ी एक ट्रेन के खाली कोच में करीब 50 साल की महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। महिला की हालत संदिग्ध थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो पोस्टमार्टम में हत्या की पुष्टि हुई। इसके बाद स्टेशन पर लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली गई। जांच के आधार पर पुलिस ने 31 वर्षीय अय्यप्पन को गिरफ्तार किया है। उस पर महिला के साथ यौन हिंसा करने और हत्या का आरोप है।

CCTV फुटेज से मिला आरोपी का सुराग

पुलिस ने रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 4 और 5 पर लगे कैमरों की रिकॉर्डिंग देखी। फुटेज में सफेद धोती और शर्ट पहने एक व्यक्ति ट्रेन के खाली कोच से उतरता दिखाई दिया। पुलिस ने उसकी पहचान करने के लिए जांच आगे बढ़ाई। इसके बाद संदिग्ध की पहचान अय्यप्पन के रूप में हुई। वह जॉनसन का बेटा है और सेंबगरामनपुथूर का निवासी बताया गया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने महिला को निशाना बनाया और वारदात को अंजाम देने के बाद वहां से निकल गया। CCTV फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल रेलवे पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

आधी रात को महिला को जबरन कोच में खींचने का आरोप

पुलिस की जांच के अनुसार, कथित वारदात 14 नवंबर की रात करीब 12:30 बजे हुई थी। उस समय महिला प्लेटफॉर्म नंबर 5 पर मौजूद थी। आरोप है कि अय्यप्पन ने उसे जबरन पकड़कर खड़ी ट्रेन के खाली कोच में खींच लिया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर बेरहमी से हमला किया। पुलिस का दावा है कि गंभीर चोटों के कारण महिला की मौत हो गई।

चार दिन बाद मिला महिला का शव

इस मामले में एक चौंकाने वाली बात यह भी है कि कथित वारदात 14 नवंबर को हुई, जबकि महिला का शव 18 नवंबर को बरामद किया गया। यानी घटना और शव मिलने के बीच करीब चार दिन का अंतर था। शव की हालत देखकर पुलिस को शुरुआत से ही किसी गंभीर अपराध का संदेह था।

Read More

मध्य प्रदेश में चाउमीन-मंचूरियन खाने से 100 से ज्यादा बच्चे बीमार, मेले में मची अफरातफरी

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments