HomeBreaking News12वीं की टॉपर को सोने का हार देकर CM विजय ने बढ़ाया...

12वीं की टॉपर को सोने का हार देकर CM विजय ने बढ़ाया मान, छात्रों से की दिल छू लेने वाली अपील!

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय(CM Vijay) ने बुधवार को चेन्नई में आयोजित एक खास कार्यक्रम में 10वीं और 12वीं कक्षा के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने 12वीं कक्षा की स्टेट टॉपर छात्रा को सोने का हार भेंट किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र अपने परिवारों के साथ पहुंचे थे। सभी मुख्यमंत्री विजय से मिलने और उनके हाथों सम्मान पाने को लेकर काफी उत्साहित नजर आए। तिरुवन्नामलाई की रहने वाली मोनिका ने 12वीं की परीक्षा में 600 में से 566 अंक हासिल किए हैं।

उन्हें मुख्यमंत्री विजय के हाथों पुरस्कार मिला। मोनिका ने समाचार एजेंसी पीटीआई से बातचीत में कहा कि मुख्यमंत्री से सम्मान प्राप्त करना उनके लिए बेहद खास अनुभव था। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह सम्मान आने वाली पीढ़ियों के विद्यार्थियों को भी मेहनत करने और आगे बढ़ने की प्रेरणा देगा। वहीं, कुड्डालोर की 10वीं कक्षा की छात्रा श्रीनिधि ने 500 में से 494 अंक प्राप्त किए। उन्होंने इस सम्मान को अपने और अपने स्कूल के लिए गर्व का पल बताया।

छात्रों को दी ये सलाह

कार्यक्रम के दौरान विजय ने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ जीवन में अच्छे फैसले लेने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि बच्चों से उनके माता-पिता, समाज और पूरे राज्य को काफी उम्मीदें हैं।

इसलिए छात्रों को अपनी अलग पहचान बनानी चाहिए और मुश्किल परिस्थितियों से घबराने के बजाय उनका सामना करना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को नशीले पदार्थों और भ्रष्टाचार से दूर रहने के साथ ही किसी भी बुरी आदत का शिकार न बनने की सलाह दी।

बताई राजनीति में आने की वजह 

विजय ने अपने संबोधन में कहा कि राजनीति में आने का उनका एक उद्देश्य छात्रों के हित और उनके भविष्य के लिए काम करना भी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह इस कार्यक्रम में वोट मांगने या पार्टी की राजनीति पर चर्चा करने नहीं आए हैं। उन्होंने छात्रों से अपील की कि फिलहाल उनका पूरा ध्यान शिक्षा और अपने भविष्य को बेहतर बनाने पर होना चाहिए।

जब वे जीवन में सफल हो जाएं तब समाज और तमिलनाडु के विकास के बारे में भी सोचें। यह कार्यक्रम TVK के शैक्षिक पुरस्कार वितरण अभियान का पहला चरण था। इसमें मुख्यमंत्री विजय ने मेधावी छात्रों को प्रमाण पत्र और आर्थिक प्रोत्साहन राशि देकर उनका उत्साह बढ़ाया।

यह भी पढ़ें : CM धामी ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के विजेताओं को किया सम्मानित…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments