HomeBreaking NewsUP MLC चुनाव में आज प्रचार का आखिरी दिन, 23 अक्टूबर को...

UP MLC चुनाव में आज प्रचार का आखिरी दिन, 23 अक्टूबर को वोटिंग, कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी

UP MLC Elections: उत्तर प्रदेश में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। 12 जिलों में होने वाले चुनाव के लिए आज, 21 अक्टूबर को प्रचार का आखिरी दिन है। शाम 4 बजे के बाद चुनाव प्रचार पूरी तरह थम जाएगा। प्रत्याशियों के समर्थन में राजनीतिक दल लगातार बैठकें कर रणनीति तैयार कर रहे हैं।

कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर

इस चुनाव में करीब एक दर्जन मंत्रियों के साथ कई सांसदों और विधायकों की प्रतिष्ठा भी दांव पर लगी है। राजनीतिक दल अपने प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए लगातार सक्रिय हैं और समर्थकों के साथ बैठकें कर चुनावी रणनीति को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

22 अक्टूबर को रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां

चुनाव प्रचार समाप्त होने के बाद 22 अक्टूबर को मतदान कराने वाली पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। इसके बाद 23 अक्टूबर को एमएलसी चुनाव के लिए मतदान कराया जाएगा। खास बात यह है कि इस चुनाव में मतदान बैलेट पेपर के जरिए होगा।

27 अक्टूबर को शुरू होगी मतगणना

मतदान के बाद सभी की नजरें चुनाव परिणाम पर रहेंगी। 27 अक्टूबर की सुबह से मतगणना शुरू होगी और इसके साथ ही प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होगा। चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है।

Read More:

PM मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक आज, केंद्रीय कर्मचारियों के DA पर हो सकता है बड़ा फैसला

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments