HomeBreaking Newsमुंबई पहुंचे मार्को रुबियो, भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर महामंथन, व्यापार समझौते पर...

मुंबई पहुंचे मार्को रुबियो, भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर महामंथन, व्यापार समझौते पर टिकी नजरें!

अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो(Marco Rubio) मंगलवार को दो दिवसीय भारत दौरे पर मुंबई पहुंचे। उनके साथ उनकी पत्नी और भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर भी मौजूद हैं। इस यात्रा को भारत और अमेरिका के बीच व्यापारिक रिश्तों के लिहाज से अहम माना जा रहा है। दोनों देशों के बीच प्रस्तावित व्यापार समझौते को आगे बढ़ाने और द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा होने की उम्मीद है।

यह दौरा ऐसे समय हो रहा है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से भारत पर लगाए गए टैरिफ को लेकर हाल ही में चर्चा हुई है। रूस से तेल खरीदने के मुद्दे पर दोनों देशों के बीच व्यापारिक संबंधों में तनाव भी देखने को मिला था। ऐसे में रुबियो की यात्रा से बातचीत को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

एस. जयशंकर के साथ होगी अहम बैठक

मुंबई में मार्को रुबियो भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मुलाकात करेंगे। इस बैठक में दोनों देशों के संबंधों, व्यापार और प्रस्तावित व्यापक ट्रेड डील पर बातचीत होने की संभावना है। भारत और अमेरिका इस समझौते को अंतिम रूप देने के लिए प्रयास कर रहे हैं। हालांकि, समझौते को लेकर किसी अंतिम नतीजे पर पहुंचने की पुष्टि अभी जरूरी है।

26/11 हमले के पीड़ितों को देंगे श्रद्धांजलि

अपने दौरे के दौरान अमेरिकी विदेश मंत्री मुंबई में 26 नवंबर 2008 को हुए आतंकी हमलों के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देंगे। इसके लिए उनके ताज मेमोरियल जाने का कार्यक्रम है। इसके अलावा, वह अमेरिका की स्वतंत्रता के 250 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित एक स्वागत समारोह में भी शामिल होंगे।

जामनगर की रिफाइनरी भी जाएंगे रुबियो

मुंबई में कार्यक्रम पूरे करने के बाद रुबियो गुजरात के जामनगर जाएंगे। वहां वह उद्योगपति मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज की तेल रिफाइनरी का दौरा करेंगे। जामनगर स्थित रिफाइनरी परिसर दुनिया के सबसे बड़े रिफाइनिंग केंद्रों में गिना जाता है।

क्वाड शिखर सम्मेलन में भाग लेने के बाद रुबियो की यह भारत यात्रा दोनों देशों के बीच उच्चस्तरीय संपर्क का एक और अवसर है। व्यापार समझौते, टैरिफ और आर्थिक सहयोग जैसे मुद्दों पर होने वाली बातचीत पर उद्योग जगत की भी नजर रहेगी। इस यात्रा के नतीजे आगे चलकर भारत-अमेरिका के व्यापारिक संबंधों की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

यह भी पढ़ें : रोहित-विराट के बाद अब Gen Z का राज, करोड़पति बनने वाले इन युवा क्रिकेटर्स ने…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments