HomeBreaking Newsश्रीनगर एयरपोर्ट पर पोल से भिड़ा IndiGo विमान, टेकऑफ से पहले टला...

श्रीनगर एयरपोर्ट पर पोल से भिड़ा IndiGo विमान, टेकऑफ से पहले टला बड़ा हादसा

श्रीनगर एयरपोर्ट पर शुक्रवार सुबह IndiGo की एक फ्लाइट के साथ मामूली हादसा हो गया। नवी मुंबई से श्रीनगर पहुंची फ्लाइट 6E 225 को पार्क किया जा रहा था। इसी दौरान विमान एयरपोर्ट पर लगे विजुअल डॉकिंग गाइडेंस सिस्टम (VDGS) के पोल से टकरा गया। यह घटना सुबह करीब 9:02 बजे की बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, विमान का रजिस्ट्रेशन नंबर VT-NOG है और इसे एयरपोर्ट के बे नंबर 06 पर पार्क किया जा रहा था। पार्किंग के दौरान विमान का एक हिस्सा VDGS पोल के संपर्क में आ गया। हालांकि, इस घटना में किसी बड़े नुकसान या गंभीर स्थिति की जानकारी सामने नहीं आई है।

सभी यात्री और क्रू सुरक्षित

हादसे के बाद विमान में मौजूद यात्रियों और क्रू सदस्यों को सावधानी के तौर पर विमान से बाहर निकाला गया। इसके लिए मैनुअल एयरक्राफ्ट सीढ़ियों का इस्तेमाल किया गया।

राहत की सबसे बड़ी बात यह रही कि विमान में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं और अभी तक किसी के घायल होने की सूचना नहीं मिली है।घटना के बाद एयरलाइन और एयरपोर्ट से जुड़े अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लिया। फिलहाल इसे मामूली घटना के तौर पर देखा जा रहा है।

जांच के बाद सामने आएगी असली वजह

IndiGo की ओर से बताया गया है कि घटना की परिस्थितियों की जांच तय प्रक्रिया के मुताबिक संबंधित अधिकारी करेंगे। शुरुआती जानकारी में सिर्फ इतना सामने आया है कि पार्किंग के दौरान विमान VDGS पोल के संपर्क में आया था।

हालांकि, विमान पोल तक कैसे पहुंचा और इसके पीछे वास्तविक कारण क्या था यह अभी स्पष्ट नहीं है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना की सही वजह सामने आ सकेगी। फिलहाल किसी भी संभावित कारण को लेकर आधिकारिक निष्कर्ष नहीं निकाला गया है।

यह भी पढ़ें : जन्माष्टमी पर दिल्ली-नोएडा-मथुरा में बदलेगा ट्रैफिक, कई रास्तों पर एंट्री बंद…

RELATED ARTICLES

2 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments