Shri Krishna Janmashtami 2026: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं हैं। सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण के दिव्य संदेशों में निःस्वार्थ कर्म की प्रेरणा का जिक्र किया और कामना की कि यह पर्व हर किसी के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और शक्ति का संचार करे।
पीएम मोदी ने देशवासियों के लिए क्या प्रार्थना की?”
पीएम मोदी ने कहा, “आप सभी को जन्माष्टमी की अनेकानेक शुभकामनाएं। भगवान श्रीकृष्ण के दिव्य संदेशों में नि:स्वार्थ कर्म की अद्भुत प्रेरणा निहित है, जिसने मानवता का निरंतर मार्गदर्शन किया है। उनकी भक्ति और उपासना को समर्पित यह पावन अवसर हर किसी के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और शक्ति का संचार करे, यही कामना है। जय श्रीकृष्ण!”
आप सभी को जन्माष्टमी की अनेकानेक शुभकामनाएं। भगवान श्रीकृष्ण के दिव्य संदेशों में नि:स्वार्थ कर्म की अद्भुत प्रेरणा निहित है, जिसने मानवता का निरंतर मार्गदर्शन किया है। उनकी भक्ति और उपासना को समर्पित यह पावन अवसर हर किसी के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और शक्ति का संचार करे, यही… pic.twitter.com/4Y3AmUg4Nm
— Narendra Modi (@narendramodi) September 4, 2026
सीएम योगी ने भी दी शुभकामनाएं
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने जन्माष्टमी पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। सीएम योगी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर भगवान श्रीकृष्ण को जगद्गुरु बताते हुए प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
CM योगी ने क्या कहा?
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘एक्स’ पर लिखा, “कृष्णं वन्दे जगद्गुरुम्, भक्ति, प्रेम एवं धर्म के शाश्वत आलोक, वासुदेव भगवान श्रीकृष्ण जी के पावन अवतरण दिवस ‘श्रीकृष्ण जन्माष्टमी’ की सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं मंगलमय शुभकामनाएं। भक्तवत्सल भगवान श्रीकृष्ण की असीम कृपा से सभी के जीवन में प्रेम, करुणा, धर्म एवं निष्काम कर्म के आदर्श प्रतिष्ठित हों और चराचर जगत में सुख, शांति, समृद्धि व लोकमंगल का विस्तार हो, यही प्रार्थना है। जय श्रीकृष्ण!”
कृष्णं वन्दे जगद्गुरुम्
भक्ति, प्रेम एवं धर्म के शाश्वत आलोक, वासुदेव भगवान श्रीकृष्ण जी के पावन अवतरण दिवस 'श्रीकृष्ण जन्माष्टमी' की सभी प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं मंगलमय शुभकामनाएं।
भक्तवत्सल भगवान श्रीकृष्ण की असीम कृपा से सभी के जीवन में प्रेम, करुणा, धर्म एवं… pic.twitter.com/tRVpqwatWC
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) September 4, 2026
दिल्ली की CM रेखा गुप्ता ने की सुख-शांति की कामना
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी जन्माष्टमी पर लोगों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की कृपा से हर घर में सुख, शांति और समृद्धि आने की कामना की और उनके जीवन तथा श्रीमद्भगवद्गीता के संदेश को धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण की प्रेरणा बताया।
आप सभी को हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएं-CM रेखा गुप्ता
CM रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर आप सभी को हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएं। द्वारकाधीश भगवान श्री कृष्ण की कृपा से प्रत्येक घर में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो। उनका जीवन और श्रीमद्भगवद्गीता का शाश्वत संदेश हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के पथ पर सदैव दृढ़ रखे।”
नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की!
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। मुरलीधर श्रीकृष्ण का जीवन प्रेम भी सिखाता है, कर्तव्य भी और धर्म के पथ पर अडिग रहने का साहस भी।
द्वारकाधीश की कृपा से हर घर में सुख, शांति, समृद्धि और आनंद का वास हो,… pic.twitter.com/fpQoSWC00W
— Rekha Gupta (@gupta_rekha) September 4, 2026
CM पुष्कर सिंह धामी ने नई ऊर्जा की कामना की
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी प्रदेशवासियों को जन्माष्टमी की बधाई दी। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का दिव्य जीवन लोगों को धर्म, सत्य, कर्तव्य और कर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।
जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं- CM धामी
CM धामी ने सोशल मीडिया पर लिखा, “समस्त प्रदेशवासियों को भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य उत्सव श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। भगवान श्रीकृष्ण का दिव्य जीवन हमें धर्म, सत्य, कर्तव्य और कर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। यह पावन पर्व आप सभी के जीवन में नई ऊर्जा, उत्साह, उमंग और सकारात्मकता का संचार करे, यही कामना है।”
समस्त प्रदेशवासियों को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। भगवान श्री कृष्ण का जीवन हमें धर्म, सत्य और कर्तव्य के मार्ग पर चलते हुए हर परिस्थिति में अपने कर्म के प्रति अडिग रहने की प्रेरणा देता है।
आइए, इस पावन अवसर पर भगवान श्री कृष्ण के आदर्शों को अपने जीवन… pic.twitter.com/fqgo6ifike
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) September 4, 2026
CM मोहन यादव ने ज्ञान परंपरा का किया जिक्र
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भगवान श्रीकृष्ण को धर्म संस्थापक और भक्ति, ज्ञान व कर्मयोग का प्रेरणास्रोत बताते हुए जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने मध्य प्रदेश में ‘श्रीकृष्ण पाथेय’ के जरिए भगवान श्रीकृष्ण की यात्रा से जुड़े पावन स्थलों और सांस्कृतिक विरासत को सहेजने की बात कही।
‘सांदीपनि विद्यालयों’ के जरिए शिक्षा पर जोर
CM मोहन यादव ने कहा कि गुरु सांदीपनि की ज्ञान परंपरा से प्रेरित सांदीपनि विद्यालयों के माध्यम से भावी पीढ़ी को आधुनिक, गुणवत्तापूर्ण और संस्कारयुक्त शिक्षा देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने लोगों से भगवान श्रीकृष्ण के कर्मयोग के संदेश को आत्मसात कर समृद्ध एवं विकसित मध्य प्रदेश के निर्माण में सहभागी बनने का आह्वान किया।
‘श्रीकृष्ण पर्व’
आस्था, संस्कृति और परंपरा का उत्सवमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे परशुराम-श्रीकृष्ण लोक का भूमिपूजन
💠 श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर 55 जिलों के 111 स्थानों पर होंगे भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम
🗓️ 4 सितंबर 2026
📍 जानापाव, इंदौर@DrMohanYadav51… pic.twitter.com/OIRFjwkUhJ— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) September 4, 2026
बिहार CM सम्राट चौधरी ने सुख-शांति की कामना की
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी जन्माष्टमी पर सभी श्रद्धालुओं को बधाई दी। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण को धर्म की स्थापना और सत्य के मार्ग का संदेश देने वाला बताया और उनकी कृपा से लोगों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और सद्भाव आने की कामना की।
धर्म की स्थापना और सत्य के मार्ग का संदेश देने वाले भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर सभी श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
भगवान श्रीकृष्ण जी की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और सद्भाव का संचार हो।
।।जय श्रीकृष्ण।।… pic.twitter.com/lInOP8oL3v
— Samrat Choudhary (@samrat4bjp) September 4, 2026
हरियाणा CM नायब सैनी ने गीता संदेश को किया याद
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भगवान श्रीकृष्ण के उस स्वरूप को याद किया, जिन्होंने कुरुक्षेत्र की पावन भूमि पर श्रीमद्भगवद्गीता का दिव्य संदेश देकर मानवता का मार्गदर्शन किया। उन्होंने हरियाणा के सभी परिवारजनों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं।
कुरुक्षेत्र की पावन भूमि पर श्रीमद्भगवद्गीता का दिव्य संदेश देकर मानवता का मार्गदर्शन करने वाले योगेश्वर भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर हरियाणा के सभी परिवारजनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
मैं प्रभु श्रीकृष्ण से प्रार्थना करता हूँ कि उनके दिव्य आशीर्वाद से… pic.twitter.com/MySFoBdJnA
— Nayab Saini (@NayabSainiBJP) September 4, 2026
CM भजनलाल शर्मा ने की प्रदेश की तरक्की की कामना
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी ‘एक्स’ पर जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए भगवान श्रीकृष्ण से प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और सद्भाव का संचार होने की प्रार्थना की। उन्होंने कामना की कि राजस्थान लगातार प्रगति के रास्ते पर आगे बढ़ता रहे और संदेश के अंत में “जय श्रीकृष्ण!” कहा।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
भगवान श्रीकृष्ण की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं सद्भाव का संचार हो और हमारा राजस्थान निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे, यही प्रार्थना है।
जय श्रीकृष्ण! pic.twitter.com/GGjKSGs7FJ
— Bhajanlal Sharma (@BhajanlalBjp) September 4, 2026
Read More:
आधी रात भारत की अंतरिक्ष में नई छलांग, ISRO ने लॉन्च किया EOS-05 सैटेलाइट, जानिए क्या है इसमें खास?

