HomeBreaking NewsBJP में आज बड़ा फेरबदल? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की नई राष्ट्रीय...

BJP में आज बड़ा फेरबदल? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान संभव, महिला नेताओं को मिल सकती है अहम जिम्मेदारी

BJP New Team: भारतीय जनता पार्टी के संगठन में आज बड़ा बदलाव होने की संभावना है। सूत्रों के मुताबिक, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपनी नई टीम को अंतिम रूप दे दिया है और आज यानी सोमवार को इसका ऐलान हो सकता है। जनवरी में नितिन नवीन के अध्यक्ष बनने के बाद से ही उनकी टीम के गठन का इंतजार किया जा रहा है।

38 राष्ट्रीय पदों पर नियुक्तियां संभव

नई टीम में अधिकतम 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, नौ राष्ट्रीय महामंत्री, जिनमें एक महामंत्री संगठन भी शामिल है, और 15 राष्ट्रीय मंत्री बनाए जा सकते हैं। इसके अलावा एक राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष की नियुक्ति भी होनी है। बीजेपी के संविधान में किए गए संशोधन के तहत 33 प्रतिशत पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। ऐसे में कुल 38 राष्ट्रीय पदाधिकारियों में कम से कम 13 महिलाओं का होना अनिवार्य है।

SC-ST प्रतिनिधित्व भी तय

पार्टी के संगठनात्मक ढांचे में सामाजिक प्रतिनिधित्व का भी ध्यान रखा जाएगा। नियमों के अनुसार अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति, दोनों वर्गों में से कम से कम तीन-तीन पदाधिकारी होना जरूरी है। ऐसे में नई टीम में महिलाओं के साथ SC-ST प्रतिनिधित्व पर भी नजर रहेगी।

पार्लियामेंट्री बोर्ड का भी होगा गठन

राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नियुक्ति के साथ ही बीजेपी की सर्वोच्च निर्णायक संस्था पार्लियामेंट्री बोर्ड का भी गठन किया जाएगा। अध्यक्ष समेत इसमें अधिकतम 11 सदस्य हो सकते हैं, लेकिन फिलहाल बोर्ड में 12 सदस्य हैं। क्षेत्रीय, सामाजिक और धार्मिक संतुलन को ध्यान में रखते हुए इसका पुनर्गठन किए जाने की संभावना है।

केंद्रीय चुनाव समिति में भी बदलाव

पार्लियामेंट्री बोर्ड के गठन के साथ केंद्रीय चुनाव समिति का भी गठन होना है। इसमें पार्लियामेंट्री बोर्ड के सभी सदस्यों के अलावा कुछ अन्य नेताओं को भी शामिल किया जाता है। फिलहाल महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और महिला मोर्चा की अध्यक्ष वी श्रीनिवासन इसके सदस्य हैं।

120 सदस्यों की हो सकती है राष्ट्रीय कार्यकारिणी

नितिन नवीन राष्ट्रीय कार्यकारिणी का भी गठन करेंगे। यह बीजेपी की मुख्य कार्यकारी संस्था है। अध्यक्ष समेत इसमें अधिकतम 120 सदस्य हो सकते हैं। इनमें कम से कम 40 महिलाएं और 12 सदस्य SC-ST वर्ग से होना जरूरी है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जरूरत के मुताबिक विशेष आमंत्रित और स्थायी आमंत्रित सदस्यों को भी मनोनीत कर सकते हैं।

Read More:

पश्चिम बंगाल: तारापीठ के होटल में लगी भीषण आग, 6 लोगों की झुलसकर मौत, सुबह 4.30 बजे सोते समय हुआ हादसा

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments