HomeBreaking NewsWeather Update: 16 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट, 75 Kmph तक...

Weather Update: 16 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट, 75 Kmph तक चलेंगी हवाएं

Weather Update: आज 17 अगस्त 2026 को यूपी, बिहार और दिल्ली-NCR समेत उत्तर से दक्षिण तक 16 राज्यों में मानसून सक्रिय है। IMD ने आंधी-तूफान और भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। कुछ इलाकों में 75 Kmph तक की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। पूर्वी भारत में बिजली गिरने और पहाड़ी राज्यों में लैंडस्लाइड का खतरा भी बताया गया है।

यात्रा से पहले मौसम जरूर जांचें

IMD ने लोगों को सलाह दी है कि कहीं जाने की योजना हो तो रवाना होने से पहले मौसम की स्थिति जरूर जांच लें। भारी बारिश से किसानों को नुकसान हो सकता है। वहीं, मछुआरों से तूफान के दौरान समुद्र में न जाने की अपील की गई है।

इन राज्यों में आंधी-बारिश का खतरा

दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, गुजरात, केरल, जम्मू-कश्मीर, झारखंड और असम में भारी बारिश, आंधी-तूफान का अलर्ट है। कुछ स्थानों पर हवा की रफ्तार 75 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

दिल्ली में भारी बारिश का अलर्ट

दिल्ली में आज भारी बारिश के साथ आंधी-तूफान की चेतावनी है। हवा 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है। राजधानी में अधिकतम तापमान 34°C और न्यूनतम 28°C रहने का अनुमान है।

यूपी में 75 Kmph तक हवाएं

लखनऊ, नोएडा, आगरा, कानपुर, गोंडा, प्रतापगढ़, जौनपुर, मेरठ, अलीगढ़, मुरादाबाद, हरदोई, शाहजहांपुर, सीतापुर, बहराइच, मुजफ्फरनगर, मथुरा, बरेली, बिजनौर, बस्ती, खीरी और पीलीभीत में भारी बारिश व आंधी का अलर्ट है। हवा 75 Kmph तक चल सकती है। लखनऊ में अधिकतम 29°C और न्यूनतम 27°C रहेगा।

बिहार में तूफानी बारिश की चेतावनी

पटना, बक्सर, जहानाबाद, जमुई, कैमूर, औरंगाबाद, दरभंगा, कटिहार, अररिया, लखीसराय, गया, मुंगेर, नालंदा, वैशाली, भागलपुर, किशनगंज, रोहतास, भोजपुर, बांका, नवादा, समस्तीपुर, मधुबनी और पूर्णिया में तूफानी बारिश का अलर्ट है। पटना में अधिकतम तापमान 32°C और न्यूनतम 27°C रहेगा।

राजस्थान में भी बिगड़ेगा मौसम

जयपुर, भरतपुर, चूरू, अजमेर, भीलवाड़ा, फलोदी, अलवर और चित्तौड़गढ़ में भारी बारिश व आंधी की चेतावनी है। हवा 45 Kmph तक चल सकती है। जयपुर में अधिकतम तापमान 33°C और न्यूनतम 26°C रहेगा।

एमपी में आंधी के साथ बारिश

भोपाल, जबलपुर, नर्मदापुरम, विदिशा, बालाघाट, शहडोल, रायसेन, खरगोन, सिंगरौली, छिंदवाड़ा, दमोह, पन्ना, सिवनी, छतरपुर, सीधी और नीमच में आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट है। भोपाल में तापमान 27°C और 24°C रह सकता है।

हिमाचल और उत्तराखंड में भी चेतावनी

शिमला में मौसम साफ रह सकता है। यहां अधिकतम 25°C और न्यूनतम 20°C रहेगा। मंडी, सोलन, बिलासपुर, चंबा, किन्नौर, कांगड़ा, सिरमौर और हमीरपुर में भारी बारिश व आंधी का अलर्ट है, जहां हवा 45 Kmph तक चल सकती है। उत्तराखंड के देहरादून में बारिश की चेतावनी है और तापमान 27°C/23°C रह सकता है। हरिद्वार, ऋषिकेश, अल्मोड़ा, गढ़वाल, नैनीताल, बागेश्वर, चमोली, पिथौरागढ़, टिहरी गढ़वाल और चंपावत में बारिश के साथ आंधी का अलर्ट है। यहां हवा 60 Kmph तक चल सकती है।

आज प्रमुख शहरों का तापमान

मुंबई 29°C/28°C, चेन्नई 35°C/28°C, कोलकाता 28°C/27°C, रांची 29°C/23°C, भोपाल 27°C/24°C और नैनीताल 22°C/21°C रहेगा।

Read More:

बिहार: लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में मची भगदड़, 7 लोगों की मौत, लगभग 12 घायल, बैरिकेडिंग टूटते ही हुआ हादसा

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments