HomeBreaking Newsहंगरी में दर्दनाक हादसा, यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, 12...

हंगरी में दर्दनाक हादसा, यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, 12 लोगों की मौत, 10 घायल

हंगरी में एक भीषण सड़क हादसे में यात्रियों से भरी बस के सड़क से उतरकर खाई में पलट जाने से कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई। हादसे में कई लोग घायल हुए हैं, जिनमें करीब 10 की हालत गंभीर बताई जा रही है। हंगरी पुलिस ने घटना की जानकारी दी है। हादसा रविवार रात करीब 1 बजे राजधानी बुडापेस्ट से लगभग 140 किलोमीटर पूर्व में हुआ। पुलिस के शुरुआती आकलन के मुताबिक, संभव है कि बस चालक को नींद आने की वजह से वाहन पर नियंत्रण नहीं रहा और बस सड़क से उतरकर खाई में जा गिरी।

57 यात्री थे सवार

पुलिस के मुताबिक, पोलैंड में पंजीकृत बस M3 मोटरवे पर न्यिरग्यहाजा की ओर जा रही थी। बस में 57 यात्री और दो ड्राइवर सवार थे। हादसे के बाद सामने आई तस्वीरों में लाल रंग की बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हालत में सड़क किनारे खाई में पलटी दिखाई दे रही है। बस की कई खिड़कियां टूट गईं और यात्रियों का सामान और सूटकेस आसपास बिखरे हुए थे।

10 लोग गंभीर रूप से घायल

हंगरी के प्रधानमंत्री पीटर मैग्यार ने फेसबुक पर हादसे पर दुख जताया। उन्होंने बताया कि कम से कम 10 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करने के साथ बचाव और राहत कार्य में जुटे कर्मियों का आभार जताया।

पोलैंड के राष्ट्रपति ने जताया दुख

बस के पोलैंड में पंजीकृत होने के कारण इस हादसे पर पोलैंड में भी प्रतिक्रिया सामने आई है। पोलैंड के राष्ट्रपति कैरोल नवरोकी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर घटना पर दुख जताते हुए कहा कि हंगरी में हुए बस हादसे में कई लोगों की मौत की खबर से उन्हें गहरा दुख हुआ है। फिलहाल पुलिस हादसे की विस्तृत जांच कर रही है। शुरुआती जानकारी में चालक के नींद में होने की आशंका जताई गई है, लेकिन दुर्घटना की अंतिम वजह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी।

Read More

पार्टनर को देना है रोमांटिक डेट का सरप्राइज? जान लीजिए कौन सा शहर है सबसे सस्ता

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments