HomeBreaking Newsस्वतंत्रता दिवस पर योगी सरकार की अनूठी पहल, सभी 75 जिलों में...

स्वतंत्रता दिवस पर योगी सरकार की अनूठी पहल, सभी 75 जिलों में बनेगी ‘वंदे मातरम् वाटिका’

स्वतंत्रता दिवस इस बार उत्तर प्रदेश में राष्ट्रभक्ति और पर्यावरण संरक्षण के अनोखे संगम के रूप में मनाया जाएगा। योगी सरकार 15 अगस्त को प्रदेश के सभी 75 जिलों में ‘वंदे मातरम् वाटिका’ स्थापित करेगी। राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने के अवसर पर हर वाटिका में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत 150 पौधे लगाए जाएंगे।

हर जिले में 150 पौधे लगाए जाएंगे

वन विभाग ने सभी जिलों में वाटिका स्थापित करने की तैयारियां तेज कर दी हैं। हर जिले में एक चयनित स्थान पर 150 पौधे लगाए जाएंगे। स्थानीय जलवायु और पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए छायादार, फलदार और पर्यावरण संरक्षण में उपयोगी प्रजातियों का चयन किया जाएगा। पौधों की सुरक्षा और देखभाल की जिम्मेदारी स्थानीय स्तर पर तय की जाएगी, ताकि पौधारोपण के बाद भी उनकी नियमित निगरानी हो सके। सरकार चाहती है कि इन वाटिकाओं के जरिए लोगों की भागीदारी बढ़े और लगाए गए पौधे लंबे समय तक सुरक्षित रहें।

लखनऊ में अशोक चक्र के आसपास होगा विस्तार

राजधानी लखनऊ के कुकरैल पिकनिक स्पॉट में पहले से विकसित अशोक चक्र के आसपास ‘वंदे मातरम् वाटिका’ का विस्तार किया जाएगा। अशोक चक्र की 24 तीलियों के बाहरी हिस्से में अशोक के पौधे लगाए जाएंगे। पौधों की सुरक्षा के लिए क्षेत्र में फेंसिंग भी की जाएगी। इस आयोजन में भारतीय वन सेवा के वर्तमान और सेवानिवृत्त अधिकारियों के अलावा समाज के विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधि भी पौधारोपण करेंगे।

राष्ट्रप्रेम और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

सरकार का लक्ष्य पौधारोपण को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित रखना नहीं है। ‘वंदे मातरम् वाटिका’ के जरिए आने वाली पीढ़ी को राष्ट्रप्रेम, प्रकृति संरक्षण और सामुदायिक सहभागिता का संदेश देने की कोशिश की जाएगी।

Read More

‘गांजा कांड’ के बाद Air India का बड़ा एक्शन! सभी पायलटों की होगी ड्रग जांच

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments