HomeBreaking Newsयूपी BJP की नई टीम का ऐलान, 19 उपाध्यक्ष और 8 महामंत्रियों...

यूपी BJP की नई टीम का ऐलान, 19 उपाध्यक्ष और 8 महामंत्रियों को मिली जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को और मजबूत बनाने के लिए अपनी नई टीम(UP BJP team) का ऐलान किया है। यूपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के नेतृत्व में गठित इस नई टीम में अनुभवी नेताओं और नए चेहरों के बीच संतुलन साधने का प्रयास किया गया है। इसके साथ ही सामाजिक और क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व को भी प्राथमिकता दी गई है ताकि संगठन की पहुंच राज्य के हर वर्ग तक सुनिश्चित की जा सके।

यूपी BJP की नई टीम ने 19 नेताओं को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इनमें सुरेश राणा, सत्यपाल सैनी, ब्रज बहादुर, डॉ. धर्मेंद्र सिंह और मोहित बेनीवाल जैसे नेताओं को महत्वपूर्ण भूमिका दी गई है। महिला नेतृत्व को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रियंका रावत, अर्चना मिश्रा, पूजा पाल और डॉ. कृतिका अग्रवाल को भी टीम में प्रमुख स्थान मिला है।

बनाए गए 8 नए महामंत्री 

इसके अलावा संगठनात्मक गतिविधियों के संचालन के लिए आठ नेताओं को प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया गया है। इस सूची में रामप्रताप सिंह चौहान, गीता शाक्य, अभिजात मिश्रा, उपेंद्र रावत, संजय राय, शंकर लोधी, दिलीप पटेल और राजेश चौधरी के नाम शामिल हैं। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि नई टीम आगामी राजनीतिक चुनौतियों और चुनावी तैयारियों को मजबूती से आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएगी।

क्षेत्रीय और मोर्चा स्तर पर भी हुए बदलाव 

पार्टी ने विभिन्न क्षेत्रों की जिम्मेदारी अलग-अलग नेताओं को सौंपी है। पश्चिम क्षेत्र का दायित्व नबाब सिंह नागर को दिया गया है जबकि ब्रज क्षेत्र की कमान पूरन लाल लोधी को मिली है। इसी तरह कानपुर, अवध, काशी और गोरखपुर क्षेत्रों के लिए भी नए प्रभारी नियुक्त किए गए हैं।

मोर्चा संगठनों में भी बदलाव किया गया है। युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, किसान मोर्चा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा और अनुसूचित जाति-जनजाति मोर्चा के लिए नए प्रदेश अध्यक्षों की घोषणा की गई है।

मीडिया टीम को भी मिली नई जिम्मेदारियां 

संगठन की जनसंपर्क और मीडिया रणनीति को मजबूत करने के लिए दिनेश प्रताप सिंह को मुख्य प्रवक्ता बनाया गया है। वहीं मनीष दीक्षित को मीडिया संयोजक और हिमांशुराज पंडित को सोशल मीडिया संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है। नई टीम के साथ बीजेपी नेतृत्व अब 2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारियों को और गति देने की रणनीति पर काम करेगा।

यह भी पढ़ें : आज CM मान का संगरूर में कार्यक्रम, आधुनिक सुविधाओं से लैस खेल स्टेडियम…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments