HomeBreaking NewsPSEB की 10वीं के रिजल्ट में बेटियों ने मारी बाजी, हरलीन शर्मा...

PSEB की 10वीं के रिजल्ट में बेटियों ने मारी बाजी, हरलीन शर्मा और रिया रानी ने प्रदेश का नाम किया रोशन

पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSEB) ने 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। इस बार फरीदकोट जिले के जैतो की छात्रा हरलीन शर्मा ने पूरे पंजाब में पहला स्थान हासिल किया है। हरलीन को 650 में से 646 अंक मिले हैं। बोर्ड के चेयरमैन डॉ. अमरपाल सिंह ने परिणाम जारी किया। रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोर देख सकते हैं।

दूसरे और तीसरे स्थान पर भी शानदार प्रदर्शन

इस वर्ष मेरिट सूची में लड़कियों का दबदबा देखने को मिला। रोपड़ के मणिमहेश शर्मा ने 645 अंक हासिल कर दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि गुरदासपुर की रिया रानी भी इतने ही अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। पंजाब बोर्ड की 10वीं की परीक्षा में इस बार करीब 2.84 लाख छात्र शामिल हुए थे। परीक्षाएं 1 मार्च से 1 अप्रैल 2026 तक आयोजित की गई थीं। परीक्षा खत्म होने के बाद से ही छात्र और अभिभावक रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे। बता दें कि 10वीं की परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को कम से कम 33 फीसदी अंक प्राप्त करना जरूरी था। साथ ही, थ्योरी और प्रैक्टिकल या इंटरनल असेसमेंट में अलग-अलग पास होना भी अनिवार्य था।

वेबसाइट पर ऐसे देखें रिजल्ट

छात्र अपना परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाकर देख सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर या नाम दर्ज करना होगा।

  • सबसे पहले pseb.ac.in वेबसाइट खोलें

  • होमपेज पर “Results” सेक्शन पर क्लिक करें

  • “PSEB Matriculation Result 2026” लिंक चुनें

  • अपना रोल नंबर या नाम भरें

  • Submit बटन दबाकर रिजल्ट देखें और मार्कशीट डाउनलोड करें

हेल्पलाइन नंबर भी जारी

अगर किसी छात्र को वेबसाइट पर रिजल्ट देखने में परेशानी होती है, तो बोर्ड की ओर से हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है। छात्र 9549161161 पर कॉल कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Read More

शेयर मार्केट की आड़ में चल रहा था सट्टेबाजी का खेल, चारकोप पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments