HomeBreaking NewsCM सैनी ने 'दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना' की सातवीं किस्त की...

CM सैनी ने ‘दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना’ की सातवीं किस्त की जारी, करीब 10 लाख महिलाओं के खातों में 2100 रुपये किए ट्रांसफर

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को चंडीगढ़ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत लाभार्थियों को आर्थिक सहायता राशि वितरित की। इस दौरान उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना की सातवीं किस्त जारी कर दी है। योजना के तहत 9 लाख 76 हजार महिलाओं के खातों में करीब 205 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार लगातार सामाजिक सुरक्षा और आर्थिक सहायता योजनाओं के जरिए जरूरतमंद परिवारों तक लाभ पहुंचाने का काम कर रही है।

सामाजिक सुरक्षा पेंशन के तहत 1146 करोड़ जारी

CM सैनी ने जानकारी दी कि 18 सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत 35 लाख 62 हजार लाभार्थियों के खातों में 1146 करोड़ 73 लाख रुपये की राशि भेजी गई है। इसके अलावा अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग और अन्य पात्र वर्गों के छात्रों को छात्रवृत्ति का लाभ भी दिया गया है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने छात्रवृत्ति योजनाओं को केंद्र सरकार के नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल से जोड़ा है। इसके तहत 64 हजार 923 विद्यार्थियों को 100 करोड़ 45 लाख रुपये की छात्रवृत्ति जारी की गई।

गैस सब्सिडी और किसानों को मुआवजा

मुख्यमंत्री ने कहा कि दयालु योजना के अंतर्गत 5677 परिवारों के खातों में 215 करोड़ 29 लाख रुपये भेजे गए हैं। वहीं उज्ज्वला और अन्य योजनाओं से जुड़ी 11 लाख 23 हजार महिलाओं को गैस सिलेंडर सब्सिडी के रूप में 38 करोड़ 54 लाख रुपये दिए गए। किसानों को राहत देते हुए सरकार ने खरीफ 2025 फसल नुकसान के मुआवजे के तौर पर 370 करोड़ 52 लाख रुपये जारी किए हैं। यह राशि 1 लाख 50 हजार से अधिक किसानों के खातों में सीधे भेजी गई है।

किसानों और आम लोगों के लिए नई डिजिटल सुविधा

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए J-Form सीधे व्हाट्सएप पर भेजने की सुविधा शुरू की है। इससे किसानों को दस्तावेज लेने के लिए आढ़तियों के पास नहीं जाना पड़ेगा। इसके अलावा ऑनलाइन बिल्डिंग प्लान अप्रूवल सिस्टम भी शुरू किया गया है, जिससे प्रक्रियाएं तेज होंगी और भ्रष्टाचार पर नियंत्रण लगाने में मदद मिलेगी। CM सैनी ने बताया कि सरकार अंत्योदय परिवारों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए कई योजनाएं चला रही है। इनमें मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना, दयालु योजना, अंत्योदय परिवार परिवहन योजना और डॉ. भीमराव आंबेडकर आवास नवीनीकरण योजना जैसी योजनाएं शामिल हैं।

Read More

चीन में भ्रष्टाचार पर सीधा मिलेगी मौत! 2 पूर्व रक्षा मंत्रियों को फांसी की सजा, कांड पता चलते ही जिनपिंग ने खेला रूह कंपाने वाला खेल

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments