HomeBreaking NewsJEE Advanced 2026: आज ही मौका! रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख, चूक गए...

JEE Advanced 2026: आज ही मौका! रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख, चूक गए तो नहीं मिलेगा दूसरा चांस

JEE Advanced 2026: इंजीनियरिंग की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए आज बेहद अहम दिन है। JEE Advanced 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 2 मई 2026 तय की गई है। जिन उम्मीदवारों ने अब तक रजिस्ट्रेशन नहीं किया है, उनके पास आज रात 11:59 बजे तक का ही समय बचा है।

क्या है परीक्षा की तारीख

इस वर्ष JEE Advanced 2026 की परीक्षा 17 मई 2026 को होगी। परीक्षा का संचालन Indian Institute of Technology Roorkee द्वारा किया जा रहा है। केवल वही छात्र इस परीक्षा में शामिल हो सकते हैं, जिन्होंने JEE Main 2026 में सफलता प्राप्त की है।

महत्वपूर्ण तारीखों पर नजर

आवेदन प्रक्रिया 23 अप्रैल 2026 से शुरू हुई थी, जो आज समाप्त हो रही है। जिन उम्मीदवारों का रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाता है, वे 4 मई 2026 तक आवेदन शुल्क जमा कर सकते हैं। इसके बाद 11 मई 2026 शाम 5 बजे से एडमिट कार्ड डाउनलोड के लिए उपलब्ध होंगे।

आवेदन फीस की जानकारी

रजिस्ट्रेशन के साथ निर्धारित शुल्क जमा करना अनिवार्य है। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 3200 रुपये रखा गया है, जबकि महिला, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों के लिए यह 1600 रुपये है। बिना फीस के आवेदन अधूरा माना जाएगा।

कौन कर सकता है आवेदन?

इस परीक्षा में वही उम्मीदवार शामिल हो सकते हैं जो JEE Main 2026 के टॉप 2,50,000 सफल अभ्यर्थियों में शामिल हैं। साथ ही उम्मीदवार का जन्म 1 अक्टूबर 2001 या उसके बाद होना चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को उम्र में 5 साल की छूट दी गई है।

क्या होनी चाहिए योग्यता?

उम्मीदवार को 12वीं की परीक्षा पहली बार 2025 या 2026 में भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित विषयों के साथ पास करनी चाहिए। इसके अलावा जो छात्र पहले से किसी आईआईटी में दाखिला ले चुके हैं, वे इस परीक्षा के लिए पात्र नहीं होंगे।

कैसे करें आवेदन

उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक कर सकते हैं। इसके बाद JEE Main 2026 के एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करना होगा। जरूरी जानकारी भरने, दस्तावेज अपलोड करने और शुल्क जमा करने के बाद फॉर्म सबमिट किया जा सकता है।

Read More:

महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, जानें मिनटों में कैसे डाउनलोड करें अपना रिपोर्ट कार्ड…

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments