HomeBreaking Newsमहाराष्ट्र बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, जानें मिनटों में कैसे डाउनलोड करें...

महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, जानें मिनटों में कैसे डाउनलोड करें अपना रिपोर्ट कार्ड…

महाराष्ट्र बोर्ड(Maharashtra Board) ने कक्षा 12वीं (HSC) परीक्षा 2026 का परिणाम आज सुबह 11 बजे आधिकारिक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए घोषित कर दिया। महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा जारी इस रिजल्ट का इंतजार लंबे समय से लाखों छात्रों को था।

कितने फीसदी पास हुए छात्र ?

इस बार भी नतीजों में छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन किया है। कुल पास प्रतिशत 89.79 रहा, जिसमें 93.15 प्रतिशत छात्राएं सफल रहीं, जबकि 86.80 प्रतिशत छात्र परीक्षा में उत्तीर्ण हुए।

बोर्ड के नियमों के अनुसार, परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों में न्यूनतम 35 प्रतिशत अंक प्राप्त करना जरूरी है। जो विद्यार्थी इस मानक को पूरा नहीं कर पाए हैं, उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं है। ऐसे छात्रों के लिए कंपार्टमेंट परीक्षा का विकल्प उपलब्ध होगा, जिससे वे अपने विषयों में सुधार कर सकते हैं और अपना शैक्षणिक वर्ष बचा सकते हैं।

कैसे डाउनलोड करें अपना स्कोर कार्ड ?

विद्यार्थी अपना परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mahahsscboard.in, hscresult.mahahsscboard.in या DigiLocker के माध्यम से आसानी से देख सकते हैं और वहीं से अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड भी कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें : आपके मोबाइल पर भी अचानक बजने लगा इमरजेंसी अलर्ट? सरकार ने करोड़ों लोगों को भेजा…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments