HomeBreaking News10 साल बाद फिर दिखेगा 3 Idiots की तिकड़ी का जादू, आ...

10 साल बाद फिर दिखेगा 3 Idiots की तिकड़ी का जादू, आ रही है ‘रैंचो-राजू-फरहान’ की नई कहानी…

बॉलीवुड की फेमस फिल्मों में शुमार 3 Idiots के सीक्वल को लेकर लंबे समय से अटकलें लगाई जा रही थीं। अब इन अटकलों पर खुद आमिर खान ने मुहर लगा दी है। आमिर ने साफ किया है कि फिल्म का दूसरा भाग तैयार किया जा रहा है और इसके निर्देशन की कमान एक बार फिर राजकुमार हिरानी संभालेंगे। यह खबर उन दर्शकों के लिए खास है जो रैंचो, राजू और फरहान की दोस्ती को फिर से पर्दे पर देखने का इंतजार कर रहे थे। आमिर के मुताबिक, फिल्म की कहानी अभी लिखी जा रही है और इसे बेहद दिलचस्प तरीके से तैयार किया जा रहा है।

कहानी में दिखेगा 10 साल का सफर

सीक्वल की कहानी पहले भाग से लगभग एक दशक आगे की होगी। यानी दर्शकों को यह देखने का मौका मिलेगा कि इन किरदारों की जिंदगी में 10 साल बाद क्या बदलाव आए। फिल्म में आर. माधवन (फरहान), शर्मन जोशी(राजू) और आमिर खान (रैंचो/फुंसुख वांगडू) के साथ करीना कपूर खान भी नजर आएंगी। फिल्म का निर्माण विधु विनोद चोपड़ा करेंगे। बताया जा रहा है कि कहानी को इस तरह लिखा जा रहा है जो पुरानी फिल्म की भावना को बनाए रखते हुए कुछ नया भी पेश करेगी।

फुंसुख वांगडू की वापसी पर फैंस एक्साइटिड

आमिर खान अपने चर्चित किरदार ‘फुंसुख वांगडू’ को दोबारा निभाने को लेकर उत्साहित हैं। उनका कहना है कि कहानी का मूल विचार काफी अलग और असरदार है। हालांकि स्क्रिप्ट पर अभी काम जारी है, लेकिन जो रूपरेखा सामने आई है, वह काफी दिलचस्प है। ‘लाल सिंह चड्ढा’ के बाद आमिर की फिल्मों को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ी है, ऐसे में इस प्रोजेक्ट से काफी उम्मीदें जुड़ी हुई हैं।

पहली फिल्म ने पाई थी कामयाबी

साल 2009 में रिलीज हुई 3 Idiots ने सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर ही नहीं, बल्कि समाज पर भी गहरा असर डाला था। चेतन भगत के उपन्यास ‘फाइव पॉइंट समवन’ से प्रेरित इस फिल्म ने शिक्षा प्रणाली और युवाओं पर पड़ने वाले दबाव को प्रभावी ढंग से दिखाया। फिल्म में बोमन ईरानी और ओमी वैद्य के किरदार भी खूब चर्चित हुए थे। यह फिल्म दुनियाभर में शानदार कमाई करने वाली पहली भारतीय फिल्मों में शामिल रही और कई पुरस्कार भी अपने नाम किए।

यह भी पढ़ें : Khatron Ke Khiladi 15 में सितारों की एंट्री से फैंस एक्साइटेड…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments