Monday, March 9, 2026
Home Breaking News हरियाणा में लाखों पेंशनरों को बड़ी राहत, CM नायब सिंह सैनी ने...

हरियाणा में लाखों पेंशनरों को बड़ी राहत, CM नायब सिंह सैनी ने जारी की ₹842 करोड़ की राशि

CM नायब सिंह सैनी
Advertisement

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राज्य के लाखों पेंशनरों और अन्य लाभार्थियों को बड़ी राहत देते हुए विभिन्न योजनाओं के तहत कुल ₹1884 करोड़ की राशि जारी की है। चंडीगढ़ में आयोजित प्रेसवार्ता में मुख्यमंत्री ने बताया कि यह राशि अलग-अलग योजनाओं के लाभार्थियों के बैंक खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से भेजी गई है।

26 लाख से ज्यादा पेंशनरों के खाते में पहुंचे पैसे

CM नायब सिंह सैनी ने बताया कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत ₹842 करोड़ 92 लाख की राशि सीधे 26 लाख 12 हजार लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गई है। इन योजनाओं में वृद्धावस्था सम्मान भत्ता, दिव्यांगजन भत्ता और अन्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन शामिल हैं। सरकार का कहना है कि DBT के जरिए भुगतान करना पारदर्शिता और सुशासन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

PPP डेटाबेस से तय होती है पात्रता

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बताया कि सरकार के प्रोएक्टिव मॉडल के तहत परिवार पहचान पत्र (PPP) डेटाबेस के आधार पर पात्रता निर्धारित होती है। इसके अलावा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत खरीफ 2025 सीजन की फसलों के लिए भी किसानों को बीमा क्लेम जारी किया गया है। इस योजना के तहत 1 लाख 67 हजार 460 किसानों के बैंक खातों में ₹711 करोड़ 69 लाख की राशि भेजी गई है।

आढ़तियों को भी मिला भुगतान

सरकार ने मंडियों में काम करने वाले आढ़तियों को भी भुगतान किया है। सीएम सैनी ने बताया कि प्रदेश के 11,199 आढ़तियों के खातों में ₹56 करोड़ 97 लाख की राशि ट्रांसफर की गई है। खरीफ खरीद सत्र 2025-26 के दौरान अब तक उन्हें कुल ₹239 करोड़ 28 लाख का भुगतान किया जा चुका है।

दयालु योजना के तहत परिवारों को सहायता

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बताया कि दयालु योजना के तहत 5,409 परिवारों को ₹205 करोड़ 42 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। अब तक इस योजना के तहत 55,407 परिवारों को कुल ₹2,086 करोड़ 77 लाख की मदद दी जा चुकी है।

सरकार ने आवारा पशुओं के हमले से घायल होने या आकस्मिक मृत्यु की स्थिति में सहायता देने के लिए दयालु-2 योजना भी लागू की है। इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत 12,353 लाभार्थियों के खातों में मकान निर्माण के लिए ₹67 करोड़ की राशि भेजी गई है।

Read More

राज्यसभा चुनाव 2026 : नामांकन वापस लेने का आज आखिरी दिन, 16 मार्च को 37 सीटों पर होगी वोटिंग