Saturday, March 7, 2026
Home Breaking News डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य के हैलिकॉप्टर में आई तकनीकी खराबी, कराई...

डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य के हैलिकॉप्टर में आई तकनीकी खराबी, कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

Deputy CM Keshav Prasad Maurya
Advertisement

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य(Deputy CM Keshav Prasad Maurya) का हेलिकॉप्टर उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद तकनीकी खराबी का शिकार हो गया, जिसके चलते चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (अमौसी एयरपोर्ट) पर इसकी आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी।

जानकारी के मुताबिक, उपमुख्यमंत्री लखनऊ के ला मार्ट्स मैदान से कौशांबी के लिए रवाना हुए थे। उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद हेलिकॉप्टर के केबिन में अचानक धुआं फैलने लगा और कंट्रोल डिस्प्ले सिस्टम भी बंद हो गया। इससे हेलिकॉप्टर में मौजूद लोगों में घबराहट की स्थिति पैदा हो गई।

पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल से किया संपर्क

स्थिति की गंभीरता को समझते हुए पायलट ने तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क किया और अमौसी एयरपोर्ट पर आपातकालीन लैंडिंग की अनुमति मांगी। अनुमति मिलने के बाद हेलिकॉप्टर को सुरक्षित तरीके से एयरपोर्ट पर उतारा गया। इस दौरान एयरपोर्ट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।

हेलिकॉप्टर के जमीन पर उतरते ही सुरक्षा और तकनीकी टीमों ने तुरंत उसे अपने घेरे में ले लिया और उपमुख्यमंत्री को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। प्रारंभिक जांच में घटना का कारण तकनीकी खराबी बताया जा रहा है। मामले की विस्तृत जांच के लिए विशेषज्ञों की टीम हेलिकॉप्टर की तकनीकी जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें : अमृतसर की भारत-पाक सीमा पर सरक्षा के कड़े इंतजाम, शाम 6 बजे से सुबह 6 बजे तक…