Thursday, February 19, 2026
HomeBreaking Newsपंजाब सचिवालय को मिली बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने कड़ी...

पंजाब सचिवालय को मिली बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने कड़ी की सुरक्षा व्यवस्था 

चंडीगढ़ में स्थित पंजाब सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह से सख्त कर दिया है। सचिवालय प्रशासन को एक संदिग्ध ईमेल प्राप्त हुआ, जिसमें इमारत को विस्फोट से उड़ाने की चेतावनी दी गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया तथा एहतियातन पूरे परिसर को हाई अलर्ट पर रखा गया।

घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस बल को मौके पर तैनात कर दिया गया। सचिवालय के सभी प्रवेश और निकास द्वारों पर सघन जांच अभियान शुरू किया गया है। आने-जाने वाले हर व्यक्ति और वाहन की कड़ी तलाशी ली जा रही है। इसके अलावा बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड को भी सतर्क रखा गया है ताकि किसी भी संभावित खतरे से तुरंत निपटा जा सके।

ई-मेल के जरिए दी गई धमकी 

यह धमकी भरा ईमेल जैसे ही अधिकारियों के संज्ञान में आया, तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया गया। चूंकि सचिवालय एक अति संवेदनशील सरकारी परिसर है, इसलिए प्रशासन ने बिना समय गंवाए त्वरित और एहतियाती कदम उठाए। साइबर सेल की टीम ईमेल के स्रोत का पता लगाने में जुट गई है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि यह किसी असामाजिक तत्व की शरारत है या फिर किसी गंभीर साजिश का हिस्सा।

यह भी पढ़ें : फ्लाइट में हंगामा करने पर होगी सख्त कार्रवाई, DGCA ने ड्राफ्ट जारी…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments