HomeBreaking Newsशिमला में दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में ट्रक गिरने से ड्राइवर की...

शिमला में दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में ट्रक गिरने से ड्राइवर की मौत

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां एक ट्रक सड़क से फिसलकर मछाड़ा खड्ड में करीब 30-35 फुट नीचे गिर गया, जिससे ट्रक चालक की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस और स्थानीय लोगों ने मिलकर बचाव अभियान चलाया।

30-35 फुट नीचे गिरा ट्रक

पुलिस थाना रामपुर के अंतर्गत भद्राश के पास मछाड़ा खड्ड में यह हादसा हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस के मुताबिक ट्रक सड़क से नीचे गहरी खाई में गिरा हुआ मिला और वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। स्थानीय लोगों की मदद से चालक को ट्रक से बाहर निकाला गया।

अस्पताल ले जाते समय हुई मौत

घायल ड्राइवर को तुरंत खनेरी अस्पताल पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने के कारण उसे आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में उसकी तबीयत और बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि ठियोग अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हादसे से पहले खड़ी गाड़ियों को मारी टक्कर

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दुर्घटना से पहले ट्रक ने दत्तनगर क्षेत्र में खड़ी कुछ गाड़ियों को टक्कर मारी थी, जिससे उन्हें नुकसान पहुंचा। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया हादसे का कारण ड्राइवर की लापरवाही माना जा रहा है, हालांकि मामले की विस्तृत जांच जारी है।

पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही दुर्घटना की असली वजह सामने आ पाएगी।

Read More

यमुना जांच के लिए दिल्ली सरकार का बड़ा कदम, निगरानी के लिए खरीदेगी करोड़ों की VIP हाईटेक नावें

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments