HomeBreaking News‘भारत राज्य’ वेबसाइट का PM मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में...

‘भारत राज्य’ वेबसाइट का PM मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में किया जिक्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार, 30 अगस्त 2026 को ‘मन की बात’ के 137वें एपिसोड में देशवासियों से नशे के खिलाफ अभियान को और मजबूत करने की अपील की। उन्होंने कहा कि ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान तेजी से आगे बढ़ रहा है। बड़ी संख्या में युवा इससे जुड़ रहे हैं। प्रधानमंत्री ने युवाओं से नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने के लिए नए और रचनात्मक तरीकों को अपनाने का आह्वान किया।

PM मोदी ने कहा कि अभियान का लक्ष्य स्पष्ट है। देश के युवाओं को नशे से दूर रखना और भारत को ड्रग्स से मुक्त बनाना। उन्होंने कहा कि नशे की लत का असर केवल उस व्यक्ति तक सीमित नहीं रहता, बल्कि इससे पूरा परिवार और समाज प्रभावित होता है। ऐसे में नशे के खिलाफ सामूहिक प्रयास जरूरी हैं।

‘भारत राज्य’ वेबसाइट का किया जिक्र

प्रधानमंत्री मोदी ने कार्यक्रम में भारत के इतिहास को आसान और रोचक तरीके से समझने वाली ‘भारत राज्य’ वेबसाइट का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से मुंबई में रहने वाले कृष्णा शेषाद्री द्वारा तैयार इस वेबसाइट के बारे में जानकारी मिली। PM मोदी के मुताबिक, वेबसाइट पर किसी खास वर्ष को चुनकर यह देखा जा सकता है कि उस समय भारत के अलग-अलग हिस्सों में किसका शासन था।

युवाओं से रचनात्मक पहल की अपील

प्रधानमंत्री ने नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने और नशे की समस्या से जूझ रहे लोगों की मदद करने वाले लोगों की सराहना की। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे नशा मुक्त भारत के संदेश को प्रभावी ढंग से लोगों तक पहुंचाने के लिए मजबूत नारे तैयार करें और ड्रग्स से दूर रहने का संदेश देने वाले गीत बनाएं। उन्होंने छात्रों और थिएटर समूहों से भी नशे के खिलाफ नाटक तैयार करने का आग्रह किया। पीएम मोदी ने कहा कि इन नाटकों में नशे के नुकसान के साथ-साथ इससे बाहर निकलने के रास्ते की जानकारी भी दी जानी चाहिए। इस तरह के प्रयास युवाओं और समाज के बीच जागरूकता बढ़ाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

‘मन की बात’ को बताया विचारों का मंच

कार्यक्रम की शुरुआत में प्रधानमंत्री ने कहा कि ‘मन की बात’ ऐसा मंच है, जहां देश के लोगों के नए और अलग विचारों पर चर्चा होती है। उन्होंने कहा कि कई विचारों के पीछे लोगों की वर्षों की मेहनत, लगन और निरंतर प्रयास जुड़े होते हैं। ऐसे प्रयासों को देश के सामने लाना और उनसे दूसरे लोगों को प्रेरित करना ‘मन की बात’ का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

Read More

नेपाल के बाद अब चीन में कुदरत का कहर! लैंडस्लाइड में 16 लोगों की मौत, 546 लापता, 49 भारतीय भी शामिल

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments