HomeBreaking News'नशा मुक्ति अभियान तेजी से आगे बढ़ रहा, युवाओं को संभालना जरूरी',...

‘नशा मुक्ति अभियान तेजी से आगे बढ़ रहा, युवाओं को संभालना जरूरी’, ‘मन की बात’ में बोले PM मोदी, युवाओं को दिया खास संदेश

Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 137वें एपिसोड में लोगों को संबोधित किया है। कार्यक्रम में उन्होंने भारतीय इतिहास से लेकर नशामुक्ति अभियान, महिला सशक्तिकरण, अंतरिक्ष तकनीक, युवाओं और स्वच्छता जैसे कई अहम मुद्दों पर बात की है।

नशामुक्ति अभियान को लेकर PM मोदी का संदेश

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’, यह अभियान इस समय पूरे देश में तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसका लक्ष्य बिलकुल साफ है- नशामुक्त युवा, ड्रग फ्री इंडिया। उन्होंने कहा कि बहुत से लोग, खासकर युवा, इस अभियान का बड़ा हिस्सा बन गए हैं। यह भारत के युवाओं की सेहत, खुशी और उज्ज्वल भविष्य के लिए हमारा सामूहिक संकल्प है।

युवाओं को संभालना होगा- PM मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमारे हजारों युवा नशे के चंगुल में फंस रहे हैं, जिसके चलते उनके परिवारों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। उन्होंने जोर देकर कहा कि हमें युवाओं को संभालना होगा।

PM स्वनिधि योजना से महिलाओं को नई ताकत

पीएम मोदी ने कहा कि लाखों माताओं-बहनों को ‘PM स्वनिधि योजना’ से नई ताकत मिल रही है। उन्होंने कहा कि ‘महिला सशक्तिकरण’ के इस पहलू की उतनी बातचीत नहीं होती, जितनी होनी चाहिए। योजना के लाभार्थियों में करीब 46% महिलाएं हैं। यानी देशभर में लगभग 35 लाख महिलाएं इस योजना से जुड़कर अपने कारोबार को आगे बढ़ा रही हैं।

Mission ShaktiSAT से छात्राओं को मौका

पीएम मोदी ने Mission ShaktiSAT का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इसके माध्यम से 108 देशों की 12 हजार छात्राओं को सैटेलाइट टेक्नोलॉजी सीखने और इनोवेशन के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है। 23 अगस्त, नेशनल स्पेस डे पर इस मिशन की एक सुंदर तस्वीर उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में देखने को मिली।

फूलों के शौक ने बदली वेसालु पुरो जी की राह

प्रधानमंत्री ने कहा कि कभी-कभी हमारा एक छोटा सा शौक, जीवन में एक बड़ी संभावना का रास्ता खोल देता है। नागालैंड के Phek जिले की वेसालु पुरो जी की यात्रा भी कुछ ऐसी ही है। वेसालु जी किसान परिवार में पली-बढ़ीं। बचपन से उन्होंने अपने माता-पिता को खेती करते देखा और उन्हें खुद फूलों से बहुत लगाव था।

2021 में शुरू की फूलों की खेती

साल 2021 में उन्होंने इसी शौक के साथ छोटे स्तर पर फूल उगाने की शुरुआत की। धीरे-धीरे उन्हें इसमें संभावना दिखाई देने लगी और उन्होंने अपने इस शौक को आगे बढ़ाने का फैसला लिया।

स्वच्छता से बदलती है जगह की पहचान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जब स्वच्छता हर नागरिक की व्यक्तिगत प्रतिबद्धता बन जाती है, तो इसका असर केवल आस-पास की सफाई तक ही सीमित नहीं रहता। यह पूरी जगह की पहचान और चरित्र को बदल देता है।

Read More:

नेपाल के बाद अब चीन में कुदरत का कहर! लैंडस्लाइड में 16 लोगों की मौत, 546 लापता, 49 भारतीय भी शामिल

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments