नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित ‘संडेज ऑन साइकिल’ कार्यक्रम के दौरान एक बेहद गौरवपूर्ण क्षण देखने को मिला। भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर(Gautam Gambhir) की 12 साल की बड़ी बेटी आजीन गंभीर को आधिकारिक तौर पर ‘फिट इंडिया एंबेसडर’ नियुक्त किया गया है। केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने उन्हें इस जिम्मेदारी और सम्मान से नवाजा।
इस दौरान गौतम गंभीर खुद वहां मौजूद थे और अपनी लाडली की इस उपलब्धि को देखकर काफी भावुक नजर आए। आजीन को इस अभियान से जोड़ने का मुख्य उद्देश्य देश के युवाओं और बच्चों को फिटनेस व सक्रिय जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है।
क्या है ‘संडेज ऑन साइकिल’ पहल?
यह खास कार्यक्रम ‘संडेज ऑन साइकिल’ अभियान का 88वां संस्करण था। इस पहल की शुरुआत दिसंबर 2024 में केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्रालय द्वारा की गई थी। इसका मकसद लोगों को रविवार की सुबह घरों से बाहर निकलकर साइकिल चलाने और अपनी दिनचर्या में शारीरिक गतिविधियों को शामिल करने के लिए प्रोत्साहित करना है ताकि फिटनेस को एक जनआंदोलन बनाया जा सके।
पिता की प्रेरणादायी बेटी
गौतम गंभीर का खुद का क्रिकेट करियर हमेशा अनुशासन और बेहतरीन फिटनेस का मिसाल रहा है। उनकी कोचिंग में हाल ही में भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी जैसी बड़ी अंतरराष्ट्रीय ट्रॉफियां जीती हैं। ऐसे में उनकी बेटी का फिटनेस एंबेसडर बनना इस परिवार के खेल और स्वास्थ्य के प्रति समर्पण को दर्शाता है।
गौतम गंभीर और उनकी पत्नी नताशा जैन की बड़ी बेटी आजीन का जन्म मई 2014 में हुआ था जबकि उनकी छोटी बेटी अनाइजा 2017 में जन्मीं। जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में हुए इस आयोजन में सैकड़ों लोगों ने साइकिल चलाकर स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत ने न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वायर गार्डन में भारतीय मूल के लोगों को संबोधित किया। ‘यूनिवर्सल वननेस’ कार्यक्रम...