HomeBreaking Newsकंधे पर बिल्ली को बैठाकर डिग्री लेने पहुंचा छात्र, कन्वोकेशन में प्रोफेसर...

कंधे पर बिल्ली को बैठाकर डिग्री लेने पहुंचा छात्र, कन्वोकेशन में प्रोफेसर भी रह गए हैरान…

कॉलेज की पढ़ाई पूरी होने के बाद दीक्षांत समारोह यानी कन्वोकेशन हर छात्र के जीवन का सबसे खास और यादगार पल होता है। इस दिन स्टेज पर जाकर डिग्री(Graduate Student) लेना, प्रोफेसरों से मिलना और तस्वीरें खिंचवाना एक अलग ही खुशी देता है। लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा अनोखा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने इस परंपरा को एक बेहद मजेदार मोड़ दे दिया है। वायरल हो रहे इस वीडियो में एक छात्र अपनी डिग्री लेने के लिए स्टेज पर पहुंचता है, लेकिन उसके साथ एक ऐसा मेहमान भी होता है जिसकी किसी ने उम्मीद नहीं की थी। यह छात्र अपनी प्यारी बिल्ली को बड़े आराम से अपने कंधे पर बैठाकर स्टेज पर ले जाता है।

जैसे ही वह डीन और प्रोफेसरों के पास पहुंचता है कंधे पर बैठी बिल्ली को देखकर वहां मौजूद सभी शिक्षकों के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है। कुछ प्रोफेसर बिल्ली को प्यार से सहलाते हैं तो कोई उसे दुलारने लगता है। सबसे हैरान करने वाली और मजेदार बात यह रही कि पूरी सेरेमनी के दौरान बिल्ली बिना डरे बिल्कुल शांत और सहज भाव से छात्र के कंधे पर बैठी रही। माहौल को देखकर ऐसा लग रहा था मानो वह कोई आम छात्र नहीं बल्कि इस डिग्री की असली हकदार वही हो।

सोशल मीडिया पर छाया ‘कैटवोकेशन’

इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को नवल तांबुलकर नाम के यूजर ने शेयर किया है। उन्होंने वीडियो के साथ बहुत ही मजेदार कैप्शन लिखा, ‘A for Architecture, B for Billa’। यह वीडियो देखते ही देखते इंटरनेट पर छा गया और लोगों का दिल जीतने लगा। इस वीडियो पर यूजर्स की तरफ से बहुत ही प्यारे और हास्य से भरपूर कमेंट्स आ रहे हैं।

एक यूजर ने मजाक में लिखा कि वह यह वीडियो अपनी बिल्ली को जरूर दिखाएगा ताकि उसे पता चले कि बाकी बिल्लियां भी अब कॉलेज जाकर डिग्री ले रही हैं।  वहीं, एक अन्य यूजर ने इस इवेंट का नाम बदलकर इसे ‘कैटवोकेशन’ कह दिया। यह बात बिल्कुल सच है कि भले ही कागजों पर डिग्री नवल को मिली हो, लेकिन अपनी इस अनोखी एंट्री से सारी लाइमलाइट और सुर्खियां उनकी प्यारी बिल्ली ही बटोर ले गई।

यह भी पढ़ें : चर्चित IAS दिव्या मित्तल ने छोड़ी नौकरी, सोशल मीडिया पर लिखा दिल जीतने वाला संदेश…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments