HomeBreaking Newsचर्चित IAS दिव्या मित्तल ने छोड़ी नौकरी, सोशल मीडिया पर लिखा दिल...

चर्चित IAS दिव्या मित्तल ने छोड़ी नौकरी, सोशल मीडिया पर लिखा दिल जीतने वाला संदेश…

देश की जानी-मानी और लोकप्रिय आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल(IAS officer Divya Mittal) ने अपने पद से इस्तीफा देकर सबको चौंका दिया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर अपने इस फैसले की जानकारी साझा करते हुए उन्होंने 13 साल के अपने प्रशासनिक सफर को बेहद खूबसूरत और अविस्मरणीय बताया है। दिव्या मित्तल का सफर संघर्ष और प्रेरणा से भरा रहा है। एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाली दिव्या ने कड़ी मेहनत कर देश के दो प्रतिष्ठित संस्थानों IIT दिल्ली और IIM बैंगलोर से पढ़ाई पूरी की।

इसके बाद उन्हें लंदन में एक बेहतरीन नौकरी भी मिल गई लेकिन विदेश में रहते हुए उनका मन देश से दूर नहीं लग रहा था। उन्हें अहसास हुआ कि ‘सब कुछ’ पा लेने के बाद भी कुछ अधूरापन है। अपने देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाते हुए उन्होंने लंदन की नौकरी छोड़ी और भारत वापस लौट आईं जिसके बाद उन्हें सिविल सेवा (IAS) में आने का सौभाग्य मिला।

जनसेवा का अनूठा अनुभव 

अपने कार्यकाल के दौरान देवरिया और मिर्ज़ापुर जैसे जिलों में काम करते हुए उन्होंने जमीनी स्तर पर जनता की सेवा की। किसानों, दिव्यांगों और जरूरतमंदों के लिए काम करते वक्त उन्होंने महसूस किया कि हर सरकारी फाइल के पीछे किसी इंसान की उम्मीदें जुड़ी होती हैं।

उन्होंने स्वीकार किया कि शुरुआत में उन्हें लगता था कि वे लोगों की मदद करने आई हैं लेकिन बाद में उन्हें समझ आया कि जनता ने उन्हें जितना प्यार, सम्मान और भरोसा दिया उसने उन्हें हमेशा आगे बढ़ने की ताकत दी।

‘पद गया, पर आशीर्वाद और सपना साथ है’

दिव्या मित्तल ने एक दिल को छू लेने वाले वाकये का जिक्र करते हुए बताया कि जब उन्होंने पहली बार एक गांव में पानी पहुंचाया, तो एक बुजुर्ग महिला ने कुछ कहे बिना सिर्फ उनके सिर पर हाथ फेरकर आशीर्वाद दिया था।

उन्होंने अंत में लिखा कि भले ही अब उनके पास आईएएस का पद नहीं रहा लेकिन उस बुजुर्ग महिला का आशीर्वाद और देश के लिए कुछ कर गुजरने का सपना हमेशा उनके साथ रहेगा।

यह भी पढ़ें : पंजाब में SpiceJet की फ्लाइट 17 घंटे लेट, अमृतसर एयरपोर्ट पर यात्रियों की बढ़ी परेशानी…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments