HomeBreaking Newsसंसद के मॉनसून सत्र से पहले PM मोदी का संबोधन संभव, सदन...

संसद के मॉनसून सत्र से पहले PM मोदी का संबोधन संभव, सदन की कार्यवाही को लेकर दे सकते हैं अहम जानकारी

Parliament Monsoon Session 2026: संसद का मानसून सत्र आज, 20 जुलाई से शुरू हो रहा है। यह सत्र 13 अगस्त, 2026 तक चलेगा। इस दौरान लोकसभा और राज्यसभा की कुल 19 बैठकें प्रस्तावित हैं। सत्र में सरकार कई अहम विधेयक पेश करने की तैयारी है, जबकि विपक्ष महंगाई, बेरोजगारी, कानून-व्यवस्था और अन्य जनहित के मुद्दों पर सरकार को घेरने की रणनीति बना चुका है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 13 अगस्त के बाद सत्र स्थगित कर दिया जाएगा।

PM मोदी कर सकते हैं मीडिया को संबोधित

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सत्र शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद भवन के ‘हंस द्वार’ पर मीडिया को संबोधित कर सकते हैं। उनके संबोधन में सरकार की प्राथमिकताओं, आगामी विधायी एजेंडे और मौजूदा राष्ट्रीय मुद्दों पर सरकार का पक्ष सामने आ सकता है। इसके साथ ही वह संसद की कार्यवाही को सुचारु रूप से चलाने के लिए विपक्षी दलों से सहयोग की अपील भी कर सकते हैं।

सरकार इन विधेयकों पर रहेगी केंद्रित

आज से शुरू होकर 13 अगस्त तक चलने वाले इस सत्र में सरकार 7 विधेयक पेश करने की तैयारी में है। इनमें सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने से जुड़ा संशोधन विधेयक भी शामिल है। वहीं, राज्यसभा में संविधान और राष्ट्रगान के अपमान से जुड़े संशोधन विधेयक को भी पेश किया जाएगा। इन विधेयकों को लेकर सत्ता पक्ष की विशेष तैयारी है।

संसद में दिखेंगे नए राजनीतिक समीकरण

इस मानसून सत्र में TMC के बागियों से बनी ‘नेशनलिस्ट सिटिजन्स पार्टी ऑफ इंडिया’ का भी संसदीय डेब्यू होगा। वहीं, TMC से बीजेपी में आए नए सांसदों का राज्यसभा में शपथ ग्रहण भी होगा। ऐसे में इस सत्र के दौरान संसद में बदले हुए राजनीतिक समीकरण भी देखने को मिल सकते हैं।

Read More:

आज से संसद का मॉनसून सत्र शुरू, ‘वंदे मातरम्’ बिल समेत कई बड़े विधेयकों पर होगी चर्चा, पहले दिन हंगामे के आसार

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments