HomeBreaking Newsआज बारबांकी पहुंचेंगे CM योगी, देंगे 542 करोड़ की बड़ी सौगात, 82...

आज बारबांकी पहुंचेंगे CM योगी, देंगे 542 करोड़ की बड़ी सौगात, 82 विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण-शिलान्यास

CM Yogi Barabanki Visit: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बाराबंकी दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह रामनगर-दरियाबाद क्षेत्र को 542 करोड़ रुपये की 82 विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। विकास कार्यों के लोकार्पण और शिलान्यास के साथ मुख्यमंत्री जिले को नई परियोजनाओं का लाभ देंगे।

रामनगर-दरियाबाद को मिलेगी बड़ी सौगात

मुख्यमंत्री रामनगर विधानसभा में 104 करोड़ रुपये की 14 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे, जबकि 178 करोड़ रुपये की 22 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। वहीं, दरियाबाद विधानसभा में 29 करोड़ रुपये की 12 परियोजनाओं का लोकार्पण और 231 करोड़ रुपये की 34 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा। इन सभी परियोजनाओं के जरिए क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं और विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है।

लोढ़ेश्वर महादेव मंदिर में होगा मुख्य कार्यक्रम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मुख्य कार्यक्रम लोढ़ेश्वर महादेव मंदिर परिसर में आयोजित होगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वह सुबह 11 बजे मंदिर परिसर पहुंचेंगे। यहां आस्था और विकास के संग बाराबंकी को बड़ी सौगात मिलेगी। मुख्यमंत्री भगवान भोलेनाथ के शिवलिंग की विधिवत पूजा-अर्चना भी करेंगे।

जनसभा को करेंगे संबोधित

मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान वह विकास परियोजनाओं के साथ सरकार की योजनाओं और क्षेत्र के विकास से जुड़े विषयों पर लोगों को संबोधित कर सकते हैं।

प्रशासन ने पूरी की तैयारियां

मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और प्रशासनिक अधिकारियों को व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी सौंपी गई है। तय कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 1:00 बजे कार्यक्रम के समापन के बाद बाराबंकी से रवाना होंगे।

Read More:

संसद के मॉनसून सत्र से पहले PM मोदी का संबोधन संभव, सदन की कार्यवाही को लेकर दे सकते हैं अहम जानकारी

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments