HomeBreaking News'मुझे लगा मैं अपनी लय पाने के करीब...' एशियन गेम्स से बाहर...

‘मुझे लगा मैं अपनी लय पाने के करीब…’ एशियन गेम्स से बाहर हुए नीरज चोपड़ा, इमोशनल पोस्ट लिख खुद बताई वजह

Neeraj Chopra out of Asian Games: एशियन गेम्स 2026 में भारत के लिए मेडल की बड़ी उम्मीद माने जा रहे जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा अचानक टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। उनके टखने का लिगामेंट फट गया है। चोट के कारण उन्होंने इस सीजन के बाकी सभी मुकाबलों से हटने का फैसला किया है। इसका सीधा मतलब है कि वह डायमंड लीग के खिताबी मुकाबले में भी हिस्सा नहीं ले पाएंगे।

एक्स पर भावुक पोस्ट कर दी जानकारी

नीरज चोपड़ा ने एक्स पर अपनी चोट की जानकारी साझा करते हुए लिखा- कड़ी मेहनत के बाद आखिरकार मुझे लगा कि मैं उस लय और गति को हासिल कर रहा हूं, जिसकी मुझे तलाश थी। लॉजेन में सीजन का अपना सर्वश्रेष्ठ थ्रो करने के बाद मेरा आत्मविश्वास भी बढ़ा था। दुर्भाग्य से इसके कुछ ही समय बाद ट्रेनिंग के दौरान मेरे टखने में लिगामेंट फट गया। डॉक्टर और अपनी टीम के साथ बातचीत करने के बाद हमने फैसला किया है कि मैं इस सीजन के बाकी मुकाबलों से बाहर रहूंगा। यह निराशाजनक है, खासकर इसलिए क्योंकि मुझे लग रहा था कि मैं अपनी लय हासिल करने के बेहद करीब हूं।

मजबूत वापसी पर रहेगा फोकस

नीरज ने आगे कहा, ‘लेकिन जैसा कि कहते हैं, मुश्किलें सफर का हिस्सा होती हैं। अब मेरा पूरा ध्यान अच्छी तरह से स्वस्थ होने और पहले से ज्यादा मजबूत वापसी करने पर है। आप सभी के प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद।’ उन्हें डायमंड लीग के खिताबी मुकाबले में 6 सितंबर को उतरना था, लेकिन चोट के कारण अब वह इस प्रतियोगिता में भी हिस्सा नहीं ले सकेंगे।

रोहित यादव पर बढ़ा दारोमदार

नीरज की गैरमौजूदगी में 19 सितंबर से शुरू होने वाले एशियन गेम्स के जैवलिन थ्रो इवेंट में भारत की उम्मीदों का बड़ा दारोमदार युवा एथलीट रोहित यादव पर होगा। रोहित ने हाल ही में भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड एथलेटिक्स सिल्वर लेवल कॉन्टिनेंटल टूर में शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने 87.68 मीटर का अपना व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ थ्रो फेंककर स्वर्ण पदक जीता था।

एशियन गेम्स में भारत की बड़ी उम्मीद

नीरज के बाहर होने के बाद रोहित यादव एशियन गेम्स में भारतीय भाला फेंक दल की सबसे बड़ी उम्मीद के रूप में उभरेंगे। वहीं, नीरज फिलहाल किसी प्रतियोगिता में उतरने के बजाय अपनी चोट से पूरी तरह उबरने और फिटनेस हासिल करने पर ध्यान देंगे।

कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता था सिल्वर

नीरज चोपड़ा ने ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में 85.83 मीटर का थ्रो फेंककर सिल्वर मेडल जीता था। इसके बाद उन्होंने 22 अगस्त 2026 को लुसाने डायमंड लीग में अपने प्रदर्शन में और सुधार किया।

लुसाने में 88.05 मीटर का सीजन बेस्ट

लुसाने डायमंड लीग में नीरज ने 88.05 मीटर का थ्रो फेंका, जो इस सीजन उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा। इस थ्रो के साथ उन्होंने दूसरा स्थान हासिल किया। हालांकि, शीर्ष स्थान पर रहने वाले श्रीलंका के रुमेश पथिरागे से वह महज 9 सेंटीमीटर पीछे रहे। रुमेश ने 88.14 मीटर का थ्रो किया था।

Read More:

बच्चे के बीमार पड़ने पर भड़का गुस्सा, FDA अधिकारी को घेरकर एक्सपायर्ड बिस्कुट खिलाने की कोशिश, Video Viral

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments