HomeBreaking News‘हमके गोरखपुर स्पेन लागेला हो...', रवि किशन का बयान फिर हुआ वायरल

‘हमके गोरखपुर स्पेन लागेला हो…’, रवि किशन का बयान फिर हुआ वायरल

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में कल्याण मंडपम के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान भाजपा सांसद रवि किशन का एक बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अपने संबोधन के दौरान रवि किशन ने गोरखपुर की विकास व्यवस्था और बदलती तस्वीर की तारीफ करते हुए कहा कि उन्हें गोरखपुर स्पेन जैसा लगता है। उनके इस अंदाज पर मंच पर मौजूद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत अन्य लोग हंसते नजर आए। शनिवार को गोरखपुर के बशारतपुर में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उद्घाटन किया। कार्यक्रम में भाजपा सांसद रवि किशन और मत्स्य मंत्री संजय निषाद भी मौजूद थे।

हमके गोरखपुर स्पेन लागेला हो

रवि किशन ने कहा “हमको गोरखपुर स्मार्ट सिटी लगता है। गोरखपुर स्मार्ट सिटी है। हमको लगा है स्पेन है, हमको लगता है यह अद्भूत जगह है” इसके बाद उन्होंने कहा, “कोई आंख का अंधा है तो मैं क्या करूं।” रवि किशन की यह बात सुनकर मंच पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हंसते नजर आए। कार्यक्रम का संचालन कर रही महिला एंकर भी सांसद के इस अंदाज पर अपनी हंसी नहीं रोक सकीं। रवि किशन ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें गोरखपुर पर गर्व है। उन्होंने भोजपुरी अंदाज में कहा, “हमके लागेला गोरखपुर स्पेन है। हमके लागेला गोरखपुर अद्भूत जगह हवे। हमके लागेला कि गोरखपुर स्मार्ट सिटी हवे।”

उन्होंने कहा कि वह कई जगहों पर गए हैं और गोरखपुर में हुए बदलाव को महसूस किया है। रवि किशन ने कहा कि अगर किसी को विकास नजर नहीं आता तो वह इसमें क्या कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि उनके बयानों पर लगातार टिप्पणियां की जाती हैं, लेकिन अगर उन्होंने गोरखपुर को स्पेन जैसा बताया तो इसमें गलत क्या है।

‘2017 से पहले हत्याओं का गढ़ था गोरखपुर’

अपने संबोधन में रवि किशन ने 2017 से पहले के गोरखपुर का जिक्र करते हुए विपक्ष पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि उस समय गोरखपुर हत्याओं का गढ़ हुआ करता था। बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं थीं। भाजपा सांसद ने कहा कि डबल इंजन की सरकार लगातार विकास के काम कर रही है। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद लोगों से ‘भारत माता की जय’ और ‘हर-हर महादेव’ के नारे भी लगवाए।

Read More

महंगी CNG के खिलाफ सड़क पर उतरेगा ड्राइवर संघ, 3 सितंबर को दिल्ली में टैक्सी-ऑटो यूनियनों ने प्रदर्शन का किया ऐलान

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments