HomeBreaking Newsमहंगी CNG के खिलाफ सड़क पर उतरेगा ड्राइवर संघ, 3 सितंबर को...

महंगी CNG के खिलाफ सड़क पर उतरेगा ड्राइवर संघ, 3 सितंबर को दिल्ली में टैक्सी-ऑटो यूनियनों ने प्रदर्शन का किया ऐलान

राजधानी दिल्ली में CNG के दाम बढ़ने से आम जनता के साथ-साथ टैक्सी और ऑटो चालकों की मुश्किलें भी काफी बढ़ गई हैं। CNG की कीमतों में प्रति किलो करीब 4 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई है। जिससे यह ईंधन अब 86.98 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। इससे पहले CNG की कीमत 83.09 रुपये प्रति किलो हुआ करती थी। ईंधन के इस बढ़े हुए दाम ने चालकों की जेब पर सीधा असर डाला है। जिसके विरोध में अब टैक्सी यूनियनों ने मोर्चा खोल दिया है। चालक शक्ति यूनियन ने साफ कर दिया है कि यदि जल्द ही राहत नहीं मिली तो 3 सितंबर को दिल्ली की सड़कों पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया जाएगा।

महंगी CNG और पुरानी दरें, कैसे चले गाड़ी?

टैक्सी चालकों की मुख्य नाराजगी सिर्फ CNG के दाम बढ़ने को लेकर ही नहीं है बल्कि उनका कहना है कि सिटी टैक्सी का किराया पिछले करीब 15 सालों से नहीं बढ़ाया गया है। एक तरफ जहां CNG के दाम लगातार आसमान छू रहे हैं वहीं, गाड़ियों का बीमा, सर्विसिंग, टायर और स्पेयर पार्ट्स जैसे रखरखाव के खर्च भी लगातार महंगे होते जा रहे हैं। दिनभर गाड़ियां चलाने वाले चालकों के लिए CNG की खपत बहुत ज्यादा होती है ऐसे में हर किलो पर लगभग 4 रुपये की बढ़ोतरी उनके महीने के बजट को पूरी तरह बिगाड़ रही है। कमाई उतनी ही पुरानी है लेकिन खर्चे हर दिन नए रिकॉर्ड बना रहे हैं।

2 सितंबर तक का अल्टीमेटम

बढ़ते खर्चों और पुरानी दरों से परेशान टैक्सी यूनियनों ने सरकार के सामने अपनी मांगें रखी हैं। उनका कहना है कि यात्रियों से मिलने वाला किराया पुराना है जबकि ईंधन और मेंटेनेंस का खर्च कई गुना बढ़ चुका है। इसी को ध्यान में रखते हुए यूनियन ने सरकार को 2 सितंबर तक का समय दिया है ताकि सिटी टैक्सी के किराए में संशोधन किया जा सके।

Read More

PM मोदी को मिला उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान ‘ओली दराजली दोस्तलिक’, कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments