HomeCurrent NewsFirst Sawan Somwar 2026: पहले सावन सोमवार पर कब करें जलाभिषेक? जानें...

First Sawan Somwar 2026: पहले सावन सोमवार पर कब करें जलाभिषेक? जानें शुभ मुहूर्त, पूजा का महत्व और पूरी जानकारी

First Sawan Somwar 2026 Jalabhishek Muhurat: भगवान शिव का प्रिय सावन माह 30 जुलाई 2026, गुरुवार से शुरू हो रहा है। पूरे सावन मास को पूजा-पाठ और शिव आराधना के लिए शुभ माना जाता है, लेकिन सावन का सोमवार विशेष फलदायी माना गया है। इस दिन श्रद्धालु व्रत रखकर भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा करते हैं और शिवलिंग का जलाभिषेक करते हैं। मान्यता है कि सावन सोमवार पर सच्चे मन से की गई आराधना से भगवान शिव खुश होकर भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करते हैं।

पहला सावन सोमवार कब है?

साल 2026 में सावन का पहला सोमवार 3 अगस्त को पड़ेगा। पंचांग के अनुसार, इस दिन श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि रहेगी। इस अवसर पर सुकर्मा योग और उत्तर भाद्रपद नक्षत्र का संयोग बनेगा। उत्तर भाद्रपद नक्षत्र मीन राशि में स्थित होता है और इसका स्वामी ग्रह शनि है। वहीं, पहले सावन सोमवार के दिन चंद्रमा मीन राशि और सूर्य कर्क राशि में विराजमान रहेंगे।

जानिए दिन के प्रमुख शुभ मुहूर्त?

पहले सावन सोमवार पर ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04:19 बजे से 05:01 बजे तक रहेगा। वहीं अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:00 बजे से 12:54 बजे तक रहेगा। इसके अलावा निशिता मुहूर्त देर रात 12:06 बजे से 12:49 बजे तक रहेगा।

जलाभिषेक के लिए सबसे शुभ समय

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान शिव की पूजा के लिए किसी विशेष मुहूर्त की जरुरत नहीं होती, क्योंकि वे स्वयं महाकाल हैं और काल से परे माने जाते हैं। इसी कारण श्रद्धालु पहले सावन सोमवार की रात से ही मंदिरों में जलाभिषेक के लिए कतार में लगना शुरू कर देते हैं और ब्रह्म मुहूर्त से जलाभिषेक आरंभ हो जाता है।

करें शुभ समय में जलाभिषेक

यदि शुभ समय में जलाभिषेक करना चाहते हैं तो पहले सावन सोमवार पर अमृत-सर्वोत्तम मुहूर्त सुबह 05:44 बजे से 07:24 बजे तक रहेगा। इसके अलावा शुभ-उत्तम मुहूर्त सुबह 09:05 बजे से 10:46 बजे तक रहेगा। इस दौरान गंगाजल या पवित्र जल से शिवलिंग का अभिषेक करना शुभ माना गया है।

सावन में जलाभिषेक का धार्मिक महत्व

भगवान शिव का जलाभिषेक किसी भी दिन किया जा सकता है, लेकिन सावन माह में इसका महत्व कई गुना बढ़ जाता है। विशेष रूप से सावन सोमवार को जलाभिषेक करना बहुत शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, समुद्र मंथन के दौरान भगवान शिव ने जब विषपान किया था तो उसके प्रभाव को शांत करने के लिए माता पार्वती और अन्य देवी-देवताओं ने उनका जलाभिषेक किया था। इससे विष का प्रभाव कम हुआ। तभी से भगवान शिव को जल अर्पित करने की परंपरा चली आ रही है। मान्यता है कि सावन में श्रद्धा और भक्ति के साथ जलाभिषेक करने से भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है और भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण हो सकती हैं।

Read More:

गाजियाबाद रेलखंड पर अचानक पटरी से उतरे मालगाड़ी के 6 डिब्बे, 50 से ज्यादा ट्रेनों पर पड़ा असर, कई के बदले गए रूट

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments