HomeBreaking NewsCM योगी ने बताई जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन की कंफर्म तारीख, PM...

CM योगी ने बताई जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन की कंफर्म तारीख, PM मोदी को भेजा न्योता

उत्तर प्रदेश के करोड़ों लोगों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। नोएडा के जेवर में बन रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घोषणा की है कि एयरपोर्ट के उद्घाटन के लिए 28 मार्च 2026 की तारीख प्रस्तावित की गई है और इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निमंत्रण भेजा गया है।

DGCA से मिला एयरोड्रम लाइसेंस

हाल ही में नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को एयरोड्रम लाइसेंस जारी कर दिया है। किसी भी एयरपोर्ट के संचालन के लिए यह लाइसेंस बेहद जरूरी होता है। इसका मतलब है कि एयरपोर्ट की सुरक्षा, तकनीकी ढांचा और इंफ्रास्ट्रक्चर तय मानकों के अनुसार तैयार हो चुके हैं और अब यहां से उड़ान शुरू होने का रास्ता लगभग साफ हो गया है।

देश के सबसे बड़े एयरपोर्ट्स में होगा शामिल

जेवर में बन रहा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट देश के सबसे बड़े हवाई अड्डों में शामिल होगा। इसे कई चरणों में विकसित किया जा रहा है। पहले चरण में ही यह एयरपोर्ट बड़ी संख्या में यात्रियों को सेवाएं देने में सक्षम होगा आने वाले वर्षों में इसके विस्तार के साथ यात्रियों की क्षमता, टर्मिनल और अन्य सुविधाओं को और बढ़ाया जाएगा।

NCR और पश्चिमी यूपी को बड़ी राहत

एयरपोर्ट शुरू होने से नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, बुलंदशहर, अलीगढ़ समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश और एनसीआर के लाखों लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। अब यात्रियों को फ्लाइट पकड़ने के लिए दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी। इसके साथ ही इस परियोजना से क्षेत्र में रोजगार, निवेश और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

उद्घाटन के बाद शुरू होंगी उड़ानें

हालांकि एयरपोर्ट के उद्घाटन के लिए 28 मार्च 2026 की तारीख प्रस्तावित की गई है, लेकिन नियमित फ्लाइट संचालन की सटीक तारीख उद्घाटन के बाद तय की जाएगी। माना जा रहा है कि उद्घाटन के कुछ समय बाद यहां से घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू हो सकती हैं।

Read More

बठिंडा में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, हैंड ग्रेनेड समेत दो आरोपी गिरफ्तार

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments