HomeBreaking Newsबठिंडा में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, हैंड ग्रेनेड समेत दो आरोपी गिरफ्तार

बठिंडा में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, हैंड ग्रेनेड समेत दो आरोपी गिरफ्तार

पंजाब के बठिंडा में पुलिस ने समय रहते कार्रवाई करते हुए एक बड़े आतंकी खतरे को टाल दिया। पंजाब पुलिस ने दो संदिग्धों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो हैंड ग्रेनेड बरामद किए हैं। शुरुआती जांच में इस मामले के सीमा पार कनेक्शन होने की आशंका जताई जा रही है।

2 आरोपी गिरफ्तारी

पुलिस के अनुसार बठिंडा में चलाए गए विशेष ऑपरेशन के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनके पास से दो हैंड ग्रेनेड बरामद हुए। अधिकारियों का कहना है कि समय रहते की गई इस कार्रवाई से एक बड़ा आतंकी हमला टल गया।

सीमा पार तत्वों से जुड़े होने की आशंका

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बरामद ग्रेनेड एक अवैध सप्लाई चेन का हिस्सा थे, जिसका संबंध सीमा पार सक्रिय तत्वों से जुड़ा हो सकता है। पुलिस का मानना है कि इनका उद्देश्य पंजाब में शांति और सार्वजनिक सुरक्षा को नुकसान पहुंचाना था।

SSOC में दर्ज हुई FIR

इस मामले में स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC) थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब इस मामले में आगे और पीछे के लिंक की जांच कर रही है, ताकि पूरे नेटवर्क का पता लगाया जा सके। साथ ही आरोपियों के संभावित सहयोगियों और इस अवैध सप्लाई चेन से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

अन्य संदिग्धों की तलाश जारी

पुलिस टीम अब उन लोगों की पहचान करने की कोशिश कर रही है, जो इस अवैध सप्लाई नेटवर्क का हिस्सा हो सकते हैं। इसके लिए तकनीकी जांच, खुफिया इनपुट और अन्य सुरक्षा एजेंसियों की मदद भी ली जा रही है पंजाब पुलिस ने स्पष्ट किया है कि राज्य में आतंकी खतरों और संगठित अपराध के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। पुलिस का कहना है कि किसी भी तरह की आपराधिक या आतंकी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अधिकारियों के मुताबिक राज्य में शांति, कानून व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा बनाए रखने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

Read More

मिडिल-ईस्ट में जारी युद्ध के बीच, शिवालिक-नंदा देवी के बाद भारत पहुंचा तीसरा क्रूड ऑयल टैंकर

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments