HomeBreaking Newsसैंडपेपर गेट पर डैरेन लेहमैन का बड़ा खुलासा, बोले- मुझे साजिश की...

सैंडपेपर गेट पर डैरेन लेहमैन का बड़ा खुलासा, बोले- मुझे साजिश की जानकारी नहीं थी, मैंने दुनिया की सबसे बेहतरीन नौकरी खो दी

Darren Lehmann on Sandpapergate Scandal: विश्व क्रिकेट में साल 2018 का फेमस सैंडपेपर गेट मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। इसकी वजह ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर उस्मान ख्वाजा की आत्मकथा में किए गए नए खुलासे हैं। इन खुलासों के बाद ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम के मौजूदा कप्तान पैट कमिंस की भूमिका को लेकर भी सवाल उठने लगे थे। हालांकि, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने आधिकारिक बयान जारी कर साफ किया कि उसे पैट कमिंस पर पूरा भरोसा है। इसी बीच, उस समय ऑस्ट्रेलियाई टीम के मुख्य कोच रहे डैरेन लेहमैन ने भी इस विवाद पर अपनी बात रखी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्हें गेंद से छेड़छाड़ की साजिश के बारे में कोई जानकारी नहीं थी।

‘मैंने दुनिया की सबसे बेहतरीन नौकरी खो दी’

साल 2018 में जब दक्षिण अफ्रीका दौरे पर केपटाउन टेस्ट खेला जा रहा था, तब डैरेन लेहमैन ऑस्ट्रेलियाई टीम के मुख्य कोच थे। इसी मुकाबले के दौरान सैंडपेपर गेट विवाद सामने आया था। अब इस मामले पर दोबारा चर्चा होने के बीच लेहमैन ने एबीसी रेडियो से बातचीत में अपना दर्द शेयर किया।

उन्होंने कहा कि 2018 में हुई घटना को लेकर उनका नजरिया आज भी नहीं बदला है। वह उनके जीवन का बेहद खराब दौर था। लेहमैन के मुताबिक, रिवर्स स्विंग हासिल करने के लिए गेंद को जमीन पर रगड़कर या एक तरफ से खुरदरा बनाया जाता है। क्रिकेट में ऐसा करीब 100 सालों से होता आया है, लेकिन 2018 में खिलाड़ियों ने इस मामले में सारी सीमाएं पार कर दी थीं।

कोच होने के नाते खुद को माना जिम्मेदार

डैरेन लेहमैन ने स्वीकार किया कि टीम के मुख्य कोच होने के नाते वह भी इस घटना की जिम्मेदारी लेते हैं। उन्होंने कहा कि कई लोगों को लगता है कि इस विवाद के कारण उन्होंने कुछ नहीं खोया, जबकि हकीकत यह है कि उन्हें दुनिया की सबसे बेहतरीन नौकरी गंवानी पड़ी। इस घटना का उन्हें आज भी अफसोस है और जो कुछ हुआ, उसके लिए वह दुखी हैं।

उन्होंने आगे बताया कि इस विवाद का उनके मानसिक और व्यक्तिगत जीवन पर भी गहरा असर पड़ा। उस मुश्किल दौर से बाहर निकलकर सामान्य जिंदगी में लौटने में उन्हें करीब तीन से चार साल लग गए। उनके मुताबिक, यह उनके लिए बेहद दर्दनाक अनुभव था।

‘हमने गलतियां कीं और माफी भी मांगी’

सैंडपेपर गेट विवाद पर दोबारा हो रही चर्चा को लेकर लेहमैन ने कहा कि वह अब उस पुराने और बुरे दौर में वापस नहीं जाना चाहते। वह अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं और पीछे मुड़कर नहीं देखना चाहते।

उन्होंने यह भी कहा कि हालिया चर्चाओं में कुछ ऐसी बातें सामने आई हैं, जिनसे कई लोगों को गहरी चोट पहुंची है। उनके लिए सबसे ज्यादा मायने इस बात के हैं कि इस पूरे विवाद से जुड़े लोग आज भी आहत हैं। लेहमैन ने माना कि टीम से गलतियां हुई थीं और सभी ने अपनी तरफ से जितना संभव हो सका, माफी भी मांगी थी।

पुराने विवाद को पीछे छोड़ने की अपील

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कोच का कहना है कि अब सभी को इस विवाद से आगे बढ़ने की कोशिश करनी चाहिए। उन्हें लगता है कि मौजूदा समय में लोग एक-दूसरे को फिर से उसी दर्दनाक दौर की ओर धकेल रहे हैं। लेहमैन ने साफ किया कि वह पुरानी घटनाओं को दोबारा कुरेदने के बजाय भविष्य पर ध्यान देना चाहते हैं।

Read More:

अब रजिस्ट्री ऑफिस में भी मिलेंगी पासपोर्ट ऑफिस जैसी सुविधाएं! दिल्ली में बनेंगे नए जन सेवा केंद्र

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments