देहरादून(Dehradun) में दशहरा पर्व के अवसर पर निकलने वाली शोभायात्रा और परेड ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम को देखते हुए पुलिस ने यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। कार्यक्रम के दौरान कई मार्गों पर वाहनों का रूट बदला जाएगा, जबकि परेड ग्राउंड के चारों ओर जीरो जोन रहेगा। ऐसे में वाहन चालकों को निर्धारित रास्तों का पालन करना होगा, ताकि जाम और परेशानी से बचा जा सके।
पुलिस के मुताबिक, दशहरा शोभायात्रा कालिका मंदिर से शुरू होकर मोती बाजार, पलटन बाजार, राजपुर रोड, एस्लेहॉल और कनक चौक से गुजरते हुए परेड ग्राउंड पहुंचेगी।
विक्रम और मैजिक वाहनों के लिए बदले रास्ते
नंबर 3 रूट: इस रूट के विक्रम और मैजिक वाहन कार्यक्रम समाप्त होने तक केवल तहसील चौक तक आ सकेंगे। यहां से वाहन दून चौक और एमकेपी चौक होते हुए सीएमआई तथा धर्मपुर की ओर जा सकेंगे। तहसील चौक तक आने का पुराना मार्ग पहले की तरह रहेगा।
नंबर 5 और 8 रूट: इन दोनों रूटों के विक्रम वाहनों को कार्यक्रम समाप्त होने तक रेलवे गेट से वापस मोड़ दिया जाएगा।
नंबर 2 रूट: इस रूट के विक्रम पंत रोड स्थित स्टैंड से संचालित नहीं होंगे। इन वाहनों को सहस्त्रधारा क्रॉसिंग से वापस भेजा जाएगा।
सिटी बसों के लिए भी बदली व्यवस्था
-
कैंट और राजपुर रोड की बसें
परेड ग्राउंड से चलने वाली कैंट और राजपुर रोड की बसें दशहरा कार्यक्रम के दौरान राजपुर रोड पर ओरिएंट चौक स्थित पेट्रोल पंप के पास से संचालित होंगी। ये बसें कनक चौक की ओर नहीं जाएंगी।
-
क्लेमेंटटाउन से कुठाल गेट जाने वाली बसें
क्लेमेंटटाउन से राजपुर रोड और कुठाल गेट जाने वाली बसें पंत रोड और लैंसीडोन की तरफ जाने के बजाय दर्शन लाल चौक से घंटाघर होते हुए अपने निर्धारित मार्ग पर चलेंगी।
-
घर से निकलने से पहले जांच लें रास्ता

