HomeBreaking Newsनेपाल में बाढ़ के चलते दिल्ली-काठमांडू 'मैत्री' बस सेवा पर ब्रेक, DTC...

नेपाल में बाढ़ के चलते दिल्ली-काठमांडू ‘मैत्री’ बस सेवा पर ब्रेक, DTC ने लिया बड़ा फैसला

नेपाल में आई भीषण बाढ़ का असर अब भारत और नेपाल के बीच चलने वाली अंतरराष्ट्रीय बस सेवा पर भी दिखाई देने लगा है। भारी फ्लैश फ्लड के कारण नेपाल में कई जगह सड़क संपर्क बाधित हो गया है। हालात को देखते हुए दिल्ली सरकार और दिल्ली परिवहन निगम (DTC) ने यात्रियों की सुरक्षा के लिए भारत-नेपाल मैत्री बस सेवा(‘Maitri’ bus) को अस्थायी तौर पर रोकने का फैसला किया है। DTC के मुताबिक, नेपाल में नेशनल हाईवे और दिल्ली-काठमांडू रूट पर आवाजाही फिलहाल प्रभावित है।

इसी वजह से 28 अगस्त 2026 को दिल्ली से काठमांडू जाने वाली बस सेवा रद्द कर दी गई है। उसी दिन काठमांडू से दिल्ली आने वाली वापसी यात्रा भी नहीं चलेगी। इसके अलावा 29 अगस्त को दिल्ली से काठमांडू जाने वाली बस सेवा को भी फिलहाल स्थगित रखा गया है। अधिकारियों का कहना है कि रास्ते सुरक्षित होने और हालात सामान्य होने के बाद ही सेवा दोबारा शुरू करने पर फैसला लिया जाएगा।

यात्रियों की सुरक्षा सबसे बड़ी प्राथमिकता

DTC के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, नेपाल में कई नदियां उफान पर हैं और कुछ इलाकों में बाढ़ के कारण सड़कें भी क्षतिग्रस्त हुई हैं। ऐसे में बसों का संचालन यात्रियों के लिए जोखिम भरा हो सकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए फिलहाल सेवा रोकने का फैसला लिया गया है।

2014 में शुरू हुई थी बस सेवा

भारत और नेपाल के बीच संपर्क बढ़ाने और दोनों देशों के नागरिकों के लिए यात्रा आसान बनाने के उद्देश्य से दिल्ली सरकार ने 2014 में दिल्ली-काठमांडू-दिल्ली बस सेवा शुरू की थी। यह बस सामान्य परिस्थितियों में रोज सुबह 10 बजे दिल्ली से काठमांडू के लिए रवाना होती है।

यह मार्ग उत्तर प्रदेश के कई जिलों से होकर गुजरता है और सोनौली चेकपोस्ट के रास्ते नेपाल में प्रवेश करता है। फिलहाल नेपाल में बाढ़ के कारण इस अंतरराष्ट्रीय बस सेवा पर अस्थायी रूप से रोक लग गई है।

यह भी पढ़ें : दिल्ली के मुस्कान मर्डर केस में बड़ा एक्शन, आरोपी इमरान का एनकाउंटर, दोनों पैरों…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments