HomeCurrent Newsसीतापुर में अनोखी चोरी, जेवर के साथ 30 किलो चीनी भी उठा...

सीतापुर में अनोखी चोरी, जेवर के साथ 30 किलो चीनी भी उठा ले गए चोर

उत्तर प्रदेश के सीतापुर में चोरी की एक ऐसी वारदात सामने आई है, जिसने पूरे गांव को हैरान कर दिया। इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के उदयपुर गांव के मजरा कोरिया में चोरों ने एक घर में सेंध लगाकर चांदी और सोने के जेवर तो चुराए ही, साथ में 30 किलो चीनी भी उठा ले गए। घटना के बाद गांव में चोरी को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। आमतौर पर चोर घर में घुसने के बाद नकदी, आभूषण और महंगे सामान पर हाथ साफ करते हैं, लेकिन यहां बदमाशों ने घर में रखी शक्कर भी नहीं छोड़ी।

चोर घर से जेवर और चीनी ले गए

घर के मालिक चंद्रपाल के मुताबिक, दो दिन पहले रात को परिवार के सभी लोग घर के अंदर सो रहे थे। इसी दौरान अज्ञात चोर मकान में दाखिल हो गए। बदमाशों ने घर में रखे सामान को खंगाला और चांदी के जेवर, एक जोड़ी चांदी की पायल और सोने के एक जोड़ी कुंडल चोरी कर लिए। इसके बाद घर में रखी करीब 30 किलो शक्कर भी अपने साथ ले गए। सुबह परिवार के लोगों की नींद खुली तो घर का सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर जेवर और चीनी दोनों गायब मिले। इसके बाद चंद्रपाल ने पुलिस को सूचना दी।

30 किलो चीनी की चोरी बनी चर्चा का विषय

चंद्रपाल की शिकायत पर इमलिया सुल्तानपुर थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। पुलिस अब आसपास के इलाके में सुराग तलाश रही है। संदिग्धों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। हालांकि, इस चोरी में सबसे ज्यादा चर्चा 30 किलो चीनी के गायब होने की है। स्थानीय लोग इसे चीनी की बढ़ती कीमतों से जोड़कर देख रहे हैं, लेकिन चोरों ने आखिर शक्कर क्यों चुराई, इसका जवाब जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगा।

Read More

रक्षाबंधन से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, प्रयागराज में 100 क्विंटल से ज्यादा मिलावटी मिठाई की गई नष्ट

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments