HomeBreaking Newsदिल्ली में आज भारत की मेजबानी में 12वीं BRICS बैठक, क्लाइमेट चेंज...

दिल्ली में आज भारत की मेजबानी में 12वीं BRICS बैठक, क्लाइमेट चेंज से निपटने का बनेगा एक्शन प्लान

BRICS Meeting: भारत आज नई दिल्ली में 12वीं BRICS पर्यावरण मंत्रियों की बैठक की मेजबानी करेगा। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इसमें BRICS सदस्य देशों के पर्यावरण मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी और विशेषज्ञ हिस्सा लेंगे।

पर्यावरण सहयोग पर होगी चर्चा

बैठक में पर्यावरण संरक्षण से जुड़े साझा मुद्दों और सदस्य देशों की प्राथमिकताओं पर चर्चा की जाएगी। BRICS अध्यक्षता की थीम ‘सुदृढ़शीलता, नवाचार, सहयोग और सतत विकास के लिए निर्माण’ के तहत पर्यावरणीय सहयोग को मजबूत करने पर विशेष जोर रहेगा।

जलवायु परिवर्तन पर एक्शन प्लान

बैठक का अहम फोकस जलवायु परिवर्तन से निपटने और सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए साझा एक्शन प्लान तैयार करने पर रहेगा। सदस्य देश इस दिशा में आपसी सहयोग और आगे की रणनीति पर विचार-विमर्श करेंगे।

सोमवार को हुई अहम बैठकें

इससे पहले सोमवार को पर्यावरण वर्किंग ग्रुप और जलवायु परिवर्तन पर कॉन्टैक्ट ग्रुप की बैठक हुई। इन बैठकों में पर्यावरण और जलवायु से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई, जिसके बाद आज होने वाली मंत्री स्तरीय बैठक में साझा प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाया जाएगा।

Read More:

रविंद्र जडेजा का ऐतिहासिक कारनामा, टेस्ट क्रिकेट में 4000 रन और 350 विकेट वाले बने चौथे ऑलराउंडर

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments