HomeBreaking NewsNTA पर फिर उठे सवाल! UGC NET के 3 पेपर क्यों हुए...

NTA पर फिर उठे सवाल! UGC NET के 3 पेपर क्यों हुए रद्द? सामने आई बड़ी वजह

UGC NET Three Papers Cancelled: NEET UG के बाद नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) एक बार फिर सवालों के घेरे में है। इस बार UGC NET के इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी सब्जेक्ट्स के पेपर रद्द कर दिए गए हैं। जून में हुई परीक्षा के दौरान इन पेपरों को लेकर कई अभ्यर्थियों ने सवाल उठाए थे। हालांकि, उस समय NTA की ओर से कोई साफ जानकारी नहीं दी गई थी। अब प्रोविजनल आंसर की जारी होने के बाद तीनों परीक्षाओं को रद्द कर नई तारीखें घोषित की गई हैं।

क्वेश्चन पेपर में मिलीं कई गड़बड़ियां

NTA के मुताबिक, इन तीनों सब्जेक्ट्स के क्वेश्चन पेपर में कई तरह की खामियां पाई गईं। इनमें स्पेलिंग मिस्टेक, प्रिंटिंग की गलतियां और सवालों का दोहराव शामिल था। छात्रों ने भी परीक्षा के दौरान इन समस्याओं का जिक्र किया था। NTA का कहना है कि केवल कुछ सवाल हटाकर इस समस्या का समाधान नहीं किया जा सकता था।

शिकायतों के बाद बनी थी कमेटी

अभ्यर्थियों की शिकायतों के बाद NTA ने एक कमेटी का गठन किया था। कमेटी ने पूरे मामले की समीक्षा की और परीक्षा दोबारा कराने की सिफारिश की। इसी सिफारिश के आधार पर इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी के पेपर फिर से आयोजित किए जाएंगे।

आंसर की के बाद क्यों आया फैसला?

NTA ने पहले प्रोविजनल आंसर की जारी की। परीक्षा के बाद जिन अभ्यर्थियों ने सवालों पर आपत्ति जताई थी, वे आंसर की का इंतजार कर रहे थे ताकि विवादित प्रश्नों को चुनौती दी जा सके। लेकिन जांच में सामने आया कि समस्या सिर्फ दो-चार सवालों तक सीमित नहीं थी। इसी वजह से चैलेंज विंडो खुलने से पहले ही NTA ने तीनों पेपर दोबारा कराने का फैसला घोषित कर दिया।

अभ्यर्थियों ने क्या-क्या आरोप लगाए?

अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया था कि कई सवाल गलत तरीके से लिखे गए थे। अंग्रेजी के प्रश्नों में स्पेलिंग मिस्टेक्स थीं। बड़ी संख्या में पिछले वर्षों के सवाल दोहराए जाने की बात भी सामने आई। इसके अलावा व्याकरण संबंधी गलतियों के कारण कुछ सवालों को समझना भी मुश्किल था।

अब कब होगी परीक्षा?

UGC NET के कुल 87 विषयों में से 84 विषयों का रिजल्ट और बाकी प्रक्रिया निर्धारित समय पर जारी रहेगी। वहीं, रद्द किए गए तीन विषयों की नई परीक्षा 9 और 10 सितंबर को होगी। इंग्लिश और कॉमर्स का एग्जाम 9 सितंबर को आयोजित किया जाएगा, जबकि 10 सितंबर को पहली शिफ्ट में सोशियोलॉजी का पेपर होगा।

दोबारा नहीं देनी होगी परीक्षा फीस

NTA ने साफ किया है कि इन तीनों विषयों के लिए दोबारा परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों से कोई अतिरिक्त फीस नहीं ली जाएगी। यानी जिन उम्मीदवारों ने पहले परीक्षा दी थी, उन्हें री-एग्जाम के लिए फिर से शुल्क जमा नहीं करना होगा।

Read More:

अशोकधाम मंदिर में मची भगदड़ के बाद CM सम्राट चौधरी का ऐलान, कहा – मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये मिलेगा मुआवजा

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments