HomeBreaking Newsपश्चिम बंगाल: तारापीठ के होटल में लगी भीषण आग, 6 लोगों की...

पश्चिम बंगाल: तारापीठ के होटल में लगी भीषण आग, 6 लोगों की झुलसकर मौत, सुबह 4.30 बजे सोते समय हुआ हादसा

Tarapith Hotel Fire: पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के तारापीठ में सोमवार सुबह एक निजी होटल में भीषण आग लगने से छह लोगों की मौत हो गई। आग में गंभीर रूप से झुलसने के कारण इन सभी की जान गई। हादसे में कई अन्य लोग घायल हुए हैं। अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। जानकारी के मुताबिक, सावन सोमवार के मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु तारापीठ मंदिर पहुंचे थे। वे यहां की एक होटल में रुके थे। सुबह जब वे सो रहे थे तभी करीब 4.30 बजे होटल में आग लग गई।

‘बिदिशिनी’ होटल में हुआ हादसा

यह हादसा तारापीठ के ‘बिदिशिनी’ होटल में हुआ। होटल एक तालाब के पास और तारापीठ पुलिस स्टेशन से कुछ ही दूरी पर स्थित है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आग होटल के ग्राउंड फ्लोर पर लगी थी। आग की सूचना मिलते ही फायरफाइटर्स मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया

आग की चपेट में आने से घायल हुए कई लोगों को रेस्क्यू किया गया। सभी घायलों को इलाज के लिए रामपुरहाट सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस और प्रशासन की टीमें भी राहत एवं बचाव कार्य में जुटी रहीं।

दो थानों की पुलिस मौके पर पहुंची

घटना की जानकारी मिलते ही तारापीठ और रामपुरहाट पुलिस स्टेशनों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस की टीमें मौके पर मौजूद रहीं और हादसे की परिस्थितियों की जानकारी जुटाती रहीं। मृतकों की पहचान कराने की प्रक्रिया भी की जा रही है।

शॉर्ट सर्किट से आग लगने का अनुमान

फायर डिपार्टमेंट के शुरुआती अनुमान के मुताबिक, होटल में आग लगने की वजह बिजली का शॉर्ट सर्किट हो सकती है। AC की खराब वायरिंग से आग लगने का खतरा हो सकता है। AC में शॉर्ट सर्किट होने से करंट अचानक बढ़ सकता है। इससे वायरिंग का इंसुलेशन गर्म होकर जल सकता है, जिससे तार एक-दूसरे के संपर्क में आ सकते हैं। इससे निकलने वाली चिंगारियों से आग लगने का खतरा पैदा हो जाता है। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।

कोलकाता की महिला ने सुनाई खौफनाक कहानी

हादसे में बची कोलकाता की एक महिला ने बताया- अचानक पूरी होटल में धुआं भर गया। हम सांस नहीं ले पा रहे थे और बचने का रास्ता ढूंढना मुश्किल था। महिला के मुताबिक, आग के दौरान होटल के अंदर अफरा-तफरी का माहौल बन गया था।

Read More:

बिहार: लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में मची भगदड़, 7 लोगों की मौत, लगभग 12 घायल, बैरिकेडिंग टूटते ही हुआ हादसा

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments