पाकिस्तान आज यानी 14 अगस्त को अपना स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। 1947 में ब्रिटिश शासन से आजादी के बाद पाकिस्तान एक अलग राष्ट्र के रूप में अस्तित्व में आया था। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देशभर में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। कराची, लाहौर और इस्लामाबाद समेत बड़े शहरों में लोगों ने झंडे की थीम वाले केक काटकर आजादी का जश्न मनाया। हालांकि, लाहौर में केक काटने के दौरान सामने आए एक वीडियो ने अब सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींचा है।
केक कटते ही मची टुकड़े लेने की होड़
लाहौर के लिबर्टी मार्केट में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पाकिस्तान के झंडे की थीम वाला एक बड़ा केक तैयार किया गया था। कार्यक्रम में केक काटने से पहले ही उसके आसपास बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। जैसे ही केक काटने की प्रक्रिया शुरू हुई, लोगों के बीच उसके टुकड़े लेने की होड़ मच गई। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में भीड़ के बीच अफरातफरी जैसी स्थिति दिखाई दे रही है। लोग केक के टुकड़े उठाकर वहां से जाते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद पाकिस्तान में स्वतंत्रता दिवस समारोहों के दौरान इस तरह के आयोजन को लेकर सोशल मीडिया पर खूब प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।
100 किलो केक पर भी उमड़ी भीड़
पाकिस्तान में स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों से जुड़े ऐसे कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। एक अन्य कार्यक्रम में रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की मौजूदगी में करीब 100 किलो के विशाल केक को लेकर भी भीड़ के बीच अफरातफरी होने का दावा किया जा रहा है। इन घटनाओं के वीडियो अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से शेयर किए जा रहे हैं।
🇵🇰🚨 A large crowd gathered around a massive Pakistan flag-themed cake during Independence Day celebrations in Liberty Market, Lahore.
What began as a cake-cutting ceremony reportedly turned chaotic, with people grabbing pieces bare-handed.#Pakistan #Lahore #Viral pic.twitter.com/wsGv0HVf2q
— WarPolitics (@TheWarPolitics0) August 14, 2026
पेशावर में भी जश्न के दौरान झड़प का वीडियो
आजादी के जश्न से जुड़ा एक अन्य वीडियो पेशावर से सामने आया है। वीडियो में दो पक्षों के बीच विवाद और मारपीट होती दिखाई दे रही है। दोनों तरफ से एक-दूसरे पर बोतलें फेंकने का दृश्य भी नजर आ रहा है। हालांकि, वीडियो कब का है और घटना के पीछे वास्तविक वजह क्या थी, इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
सोशल मीडिया पर यूजर्स ने किए तरह-तरह के कमेंट
केक को लेकर सामने आए वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग इन घटनाओं को सार्वजनिक आयोजनों में नागरिक अनुशासन की कमी से जोड़ रहे हैं, जबकि कुछ यूजर्स पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति पर तंज कस रहे हैं।
Read More
रात में बेटे से हुई फोन पर बात, फिर बक्से में मिले मां-बाप के शव से मचा हड़कंप…

