HomeBreaking Newsदिल्ली में बारिश के पानी से भरे गड्ढे में डूबे दो मासूम,...

दिल्ली में बारिश के पानी से भरे गड्ढे में डूबे दो मासूम, दोनों की हुई मौत

दिल्ली के नरेला इलाके में बारिश के पानी से भरे गड्ढे में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। हादसा बृहस्पतिवार को 100 फुटा, DDA फ्लैट्स इलाके में हुआ। मृतकों की उम्र 9 और 11 वर्ष बताई जा रही है। दोनों बच्चे बवाना इलाके के रहने वाले थे। घटना की सूचना मिलते ही नरेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। बच्चों को गड्ढे से बाहर निकालकर तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

खेलने के दौरान गड्ढे में गिरे बच्चे

पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक, दोनों बच्चे बारिश के पानी से भरे गड्ढे के पास खेलने के लिए गए थे। इसी दौरान वे पानी में चले गए और डूब गए। आसपास के लोगों को घटना की जानकारी मिली तो उन्होंने बच्चों को बाहर निकालने की कोशिश की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों बच्चों को सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र अस्पताल, नरेला पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

हादसे की परिस्थितियों की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर जरूरी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि बच्चे गड्ढे तक कैसे पहुंचे और उस समय उनके साथ कोई बड़ा व्यक्ति मौजूद था या नहीं। पुलिस हादसे से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। साथ ही यह भी देखा जा रहा है कि बारिश के पानी से भरे इस गड्ढे के आसपास सुरक्षा के लिए कोई इंतजाम था या नहीं।

बारिश में खुले गड्ढों से सावधान रहने की अपील

हादसे के बाद पुलिस ने अभिभावकों से बारिश के मौसम में विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। पुलिस ने कहा कि बच्चों को खुले गड्ढों, नालों और जलभराव वाले स्थानों के आसपास जाने या खेलने से रोकना चाहिए।

Read More

अमेरिकी नागरिकों को निशाना बनाने वाले आपराधिक संगठनों के खिलाफ प्राइवेट कंपनियों को आक्रामक साइबर हमले करने की अनुमति

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments