मुंबई(Mumbai) में बुधवार तड़के बारिश के बीच एक दर्दनाक हादसा हुआ। कुर्ला के चिराग नगर स्थित गौसिया चॉल के पास पहाड़ी का एक हिस्सा अचानक ढह गया और मलबा घरों पर जा गिरा। घटना की सूचना करीब सुबह 3:48 बजे मिली। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में राहत एवं बचाव दल मौके पर पहुंच गए। हादसे में अब तक 6 लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है जबकि कुछ लोगों के अभी भी मलबे में फंसे होने की आशंका है।
हालांकि, शुरुआती जानकारी में मृतकों और संभावित रूप से फंसे लोगों की संख्या अलग-अलग बताई गई थी इसलिए बचाव अभियान के साथ आंकड़ों की पुष्टि भी की जा रही है। घायलों को इलाज के लिए कुर्ला भाभा अस्पताल पहुंचाया गया है। इनमें 18 वर्षीय सोहेल अंसारी और 14 वर्षीय मोहम्मद अंसारी भी शामिल हैं।
मलबे में जिंदगी तलाश रहा रेस्क्यू ऑपरेशन
लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए फायर ब्रिगेड, मुंबई पुलिस, 108 एंबुलेंस, एनडीआरएफ और बीएमसी की टीमें लगातार काम कर रही हैं। बचाव दल मलबे के नीचे दबे लोगों का पता लगाने के लिए विशेष विक्टिम-डिटेक्शन कैमरों की मदद ले रहे हैं।
अधिकारियों के मुताबिक, राहत और बचाव अभियान अभी जारी है। टीमों का मुख्य फोकस मलबे में फंसे लोगों तक जल्द से जल्द पहुंचना और उन्हें सुरक्षित बाहर निकालना है।
बारिश के बीच बढ़ी चुनौती
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, लगातार बारिश के कारण पहाड़ी का हिस्सा खिसकने की घटना हुई। मौके पर मौजूद एजेंसियां स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और संभावित खतरे को देखते हुए बचाव कार्य सावधानी से आगे बढ़ाया जा रहा है।
कर्नाटक सरकार(Karnataka Government) ने सार्वजनिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए तंबाकू और निकोटिन वाले गुटखा, पान मसाला समेत कई प्रतिबंधित उत्पादों पर पूरे...